मुनमुन का जन्म 28 सितंबर 1987 को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में हुआ था। उन्होंने अंग्रेजी में मास्टर डिग्री पूरी की। पुणे में रहते हुए, दत्ता ने फैशन शो में भाग लिया। वह मुंबई आई और ज़ी टीवी के 2004 के धारावाहिक हम सब बाराती में अभिनय की शुरुआत की। उनकी पहली फ़िल्म भूमिका कमल हासन की मुंबई एक्सप्रेस में थी। 2006 में, वह फिल्म हॉलिडे में दिखाई दीं। वे सामाजिक मामलों में भी सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। हाल ही में, उन्होंने भारतीय शिक्षा प्रणाली के लिए एक खुला पत्र लिखा, जिसमें भारत के शिक्षा पैटर्न की आलोचना की गई।

फैमिली कॉमेडी टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्त असल में काफी ग्लैमरस हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बोल्ड और स्टाइलिश तस्वीर साझा की है। तस्वीर शेयर करते हुए मुनमुन लिखती हैं, ‘जादू आपके अंदर होता है।’ इस तस्वीर में एक्ट्रेस मुनमुन ने हाइ कॉलर वाली चोली के साथ मिरर वर्क वाला लहंगा पहना है। सिल्वर कलर के इस आउटफिट के साथ उन्होंने सिल्वर मेटल की हेड चेन पहनी है। यह तस्वीर आशीष सावंत ने ली है। वहीं सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट कनुप्रिया गर्ग और अकांशा निरंजन ने मुनमुन का स्टाइल किया है। एक्ट्रेस मुनमुन दत्त फैशन के क्षेत्र में अपने बढ़ते रुझान के चलते मुम्बई आ गई थी। यहां आने के बाद उन्होंने जीटीवी के शो हम सब बाराती से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था।

इसके बाद उन्होंने कमल हासन के साथ 2005 में रिलीज हुई फिल्म मुम्बई एक्सप्रेस में भी काम किया था। इसके अलावा उन्होंने फिल्म हॉलीडे में भी काम किया था। मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता इस शो की सबसे लोकप्रिय और प्रतिभाशाली किरदारों में से एक है। वह कई वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। बबीता जी सोशल मीडिया पर अक्‍सर एक्टिव रहती हैं और अपने लेटेस्‍ट फोटो शेयर करती हैं। फैंस को बबीता का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। छोटे पर्दे के बेहद कामयाब कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने दर्शकों का बेशुमार प्यार पाने के बाद अब एक और कीर्तिमान बनाया है।

शो के एक एपिसोड ने साल 2020 में यू-ट्यूब की टॉप 10 ट्रेंडिंग वीडियोज़ की लिस्ट (YouTube top trending videos India) में अपनी जगह बनायी है। यू-ट्यूब द्वारा जारी सालाना लिस्ट में कैरीमिनाती का वीडियो पहले स्थान पर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सोनी सब पर प्रसारित किया जाता है। यह छोटे पर्दे के सबसे अधिक लम्बा चलने वाले शोज़ में शामिल है। टीआरपी में भी शो अक्सर टॉप 5 की लिस्ट में अपनी जगह बनाता रहा है। YouTube top trending videos (India) लिस्ट में तारक मेहता के एपिसोड 2933 ने 10वीं पोजिशन हासिल की है। यह वेलेंटाइन स्पेशल एपिसोड था, जिसमें टप्पू सोनू को प्रपोज़ करता है। टप्पू का किरदार राज अनादकत निभा रहे हैं, जबकि पलक सिधवानी सोनू के रोल में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button