छुट्टा जानवर से किसान बेहाल

2022 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी कमर कसती हुई नजर आ रही है।सोमवार को जहां एक ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात की, वहीं दूसरी ओर पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की, बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों और रणनीति को लेकर चर्चा की गई।

छुट्टा जानवर से किसान बेहाल हैं। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उनकी आय घट गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा में बम, पत्थर और गोलियां चलाईं। यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने उप्र कांग्रेस सलाहकार परिषद व रणनीतिक ग्रुप की बैठक में महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनावों, संगठन प्रशिक्षण शिविरों पर चर्चा कीबढ़ती महंगाई से जनता परेशान। पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।छुट्टा जानवर से किसान बेहाल, किसानों की लागत हुई दुगनी, लेकिन आय घट गई।पंचायत चुनावों में खुलेआम हिंसा हुई, भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा बम, पत्थर, और गोलियां चलाईं।उप्र कांग्रेस सलाहकार परिषद एवं रणनीतिक ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि उप्र सरकार हर मुद्दे पर विफल हैमहंगाई, बेरोजगारी एवं जंगलराज के खिलाफ यूपी कांग्रेस सड़कों पर और मजबूती से उतरेगी: सलाहकार एवं रणनीतिक परिषद, उप्र कांग्रेस।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, प्रियंका गांधी 14 जुलाई को लखनऊ जा रही है। सूत्रों ने बताया, “प्रियंका गांधी वहां तीन-चार दिन रुकेंगी और कांग्रेस पार्टी के तमाम कमेटी सदस्यों, जिला और नगर अध्यक्षों से मुलाकात करेंगी, वो किसान संगठनों के नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगी।”

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप की बैठक में महंगाई, कोरोना वायरस, पंचायत चुनावों, संगठन प्रशिक्षण शिविरों को लेकर चर्चा की. प्रियंका गांधी ने बैठक में कहा, “बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं. छुट्टा जानवर से किसान बेहाल हैं, किसानों की लागत दोगुनी हुई नहीं, लेकिन आय घट गई।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button