अब आशियाना चौराहा ओपी आहूजा चौराहे के नाम से जाना जाएगा

अब आशियाना चौराहा ओपी आहूजा चौराहे के नाम से जाना जाएगा। महापौर संयुक्ता भाटिया ने चौराहे के नए नाम का किया लोकार्पण।

राकेश यादव

लखनऊ। कानपुर रोड योजना की आशियाना कॉलोनी स्थित आशियाना चौराहे को अब अवध व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ओपी आहूजा के नाम पर जाना जाएगा। इस चौराहे के नए नाम का लोकार्पण शनिवार को महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया। इस अवसर पर तमाम क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।लोकार्पण के बाद महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा स्वर्गीय ओपी आहूजा सदैव समाजसेवा के कार्य मे अग्रणीय रहे। उनके सामाजिक कार्यो से प्रभावित होकर स्थानीय व्यापारियों ने उन्हें अवध व्यापार मंडल का अध्यक्ष चुना था।


इस अवसर पर अवैध व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवम दिवंगत ओपी आहूजा के पुत्र गौतम आहूजा ने कहा कि यह पुण्य कार्य सभी क्षेत्रीय पार्षदों के सहयोग से पूरा हो पाया है। लोकार्पण समारोह में अवध व्यापार मंडल के संरक्षक कौशलेंद्र द्विवेदी, चेयरमैन अनिल विरमानी, कार्यवाहक अध्यक्ष सरबजीत सिंह, अध्यक्ष अरविंद चौबे, वरिष्ट महामंत्री मनीष अवस्थी, कोषाध्यक्ष जॉन्टी स्टीफन बडन, वरिष्ट उपाध्यक्ष अजय पिपलानी, वरिष्ट उपाध्यक्ष गौतम आहूजा, मीडिया प्रभारी निलेश प्रसाद, वरिष्ट उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, वरिष्ट उपाध्यक्ष निहारिका सिंह, उपाध्यक्ष नित्या वर्मा, हेमंत पांडे, तरुण श्रीवास्तव एवम सभी व्यापारी गण..क्षेत्रीय लोगों ने कार्यक्रम से जुड़कर उसको यादगार बनाया..। इस मौके पर सभी स्थानीय व्यापारियों ने महापौर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button