नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ने पद व गोपनीयता की शपथ

लखनऊ। लखनऊ ब्लॉक मलिहाबाद सभागार में मंगलवार को नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा को एसडीएम मलिहाबाद अजय कुमार राय ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ने बीडीसी सदस्यों और भाजपा को धन्यवाद देते हुए कहा कि आज उनकी मेहनत और उनके सर्मथन के बाद ही ब्लॉक मलिहाबाद में कमल का फूल खिला हैं । साथ ही सभी को समानता देते हुए गांव में विकास कार्य ही उनकी प्राथमिकता होगी समारोह में विधायक जयदेवी कौशल ने बीडीसी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि आखिरकार सत्यता की जीत हुई और चुनाव का परिणाम हमारे पक्ष में रहा।

साथ ही विधायक ने निर्मल वर्मा को महीने में दो बार बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक करने को कहा जिससे जनता और बीडीसी का विश्वास अपने ब्लॉक प्रमुख पर स्नेह के साथ बना रहे।बीडीसी सदस्यों में सबसे पहले शपथ लेने ईशापुर के सदस्य आनंद यादव और तिलसुवा के सदस्य अनुराग सिंह पहुँचे इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में विधायक जयदेवी कौशल मौजूद रही प्रमुख प्रतिनिधि युवा नेता मीनू वर्मा सहित शपथ ग्रहण समारोह में सीओ मलिहाबाद योगेंद्र सिंह,कार्यवाहक बीडीओ विनायक सिंह,एडीओ पंचायत देवेंद्र सिंह,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी,कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन अरविंद शर्मा ,जयगोविंद अवस्थी,चंद्र मोहन त्रिपाठी,पंकज गुप्ता,आशीष द्विवेदी,अखिलेश अवस्थी,रामविलास,लल्ला मौर्य,दिनेश मौर्य,राजेश लोधी सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता, प्रधान,क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button