पंचायत चुनाव में महिलाओं के चीरहरण पर माफी मांगे नड्डा-अजय कुमार लल्लू

  • भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने इस दौरे में पंचायत चुनाव में हुई धांधली और गुंडागर्दी की करें निष्पक्ष समीक्षा ।
  • पंचायत चुनाव में महिलाओं के साथ मार-पीट और चीरहरण पर माफी मांगे जे0पी0 नड्डा ।
  • उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा झूठे आंकड़ों के प्रस्तुतिकरण पर जवाब दें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ।
  • 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में राशन की लाइन में लगे 15 करोड़ गरीब प्रदेश के लिए शर्मनाक स्थिति ।
  • मुख्यमंत्री ने पेंशन, मुफ्त राशन, उज्जवला योजना आदि पर प्रस्तुत किये झूंठे आंकड़े ।
  • उत्तर प्रदेश में महंगाई न होने के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का बयान जनता के जले पर नमक छिड़कने जैसा ।

डा0 उमा शंकर पाण्डेय


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संकट काल में प्रदेश की जनता से दूरी बनाये रखे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनावी पर्यटन पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने उनसे प्रश्न किया है कि कोरोना काल में ऑक्सीजन, अस्पताल, दवाइयों के लिए तड़प रही जनता के संकट के समय दिखाई क्यों नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कार्यक्रम में पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण सम्पन्न होने के सफेद झूंठ और दिये गये झूठे आंकड़ों पर मौन क्यों रहे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रदेश में महंगाई न होने की बात कर जनता के जले पर नमक छिड़कने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर मौन रखने के बजाय जनता से माफी मांगते हुए कोरोना काल की दुर्व्यस्था, पंचायत चुनावों की धांधलियों की निष्पक्ष समीक्षा करनी चाहिए।


पंचायत चुनाव में सरकारी तंत्र का सरेआम दुरूपयोग किया गया। गुंडागर्दी, धांधली, नामांकन पत्रों को जबरन छीन कर उन्हें फाड़ा गया। प्रत्याशियों एवं प्रस्तावकों को जबरन नामांकन से रोका गया तथा उनके साथ मार-पीट की गयी और अपहरण तथा पुलिस तंत्र का दुरूपयोग कर सरेआम चुनावों को प्रभावित किया गया। सबसे शर्मनाक महिलाओं तक के  साथ मार-पीट व उनके वस्त्रहरण पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश की जनता और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।


प्रदेश की 24 करोड़ आबादी में से 15 करोड़ को श्री योगी आदित्यनाथ ने मुफ्त राशन दिये जाने की बात कही है और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। हांलाकि ये आंकड़े झूठे हैं और राशन वितरण के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है। फिर भी इतनी बड़ी आबादी अगर राशन के लिए लाइनों में लग रही है तो यह प्रदेश के लिए दुर्भाग्य का विषय है। इस बात पर सरकार का चेहरा स्वयं बेनकाब एवं शर्मसार हो रहा है। इससे यह भी साबित हो रहा है कि प्रदेश में युवा, व्यापारी, किसान, सरकारी कर्मचारियों के साथ ही निम्न एवं मध्यम वर्ग तबाह और बर्बाद हो गया है। सरकार के द्वारा रोजगार एवं नौकरी दिये जाने के आंकड़े झूठे साबित हो रहे हैं। प्रदेश में नौकरियों का व्यापक अभाव स्पष्ट हो रहा है। इन्हीं कारणों से प्रदेश का एक बड़ा वर्ग मजबूरन राशन के लिए लाइनों में लगने को मजबूर है।

यू.पी.ए. के कार्यकाल में राहुल गांधी के अथक प्रयासों द्वारा खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू किया गया था, जिसके सहारे सरकार झूंठ बांट रही है। उज्जवला योजना सरकार की झूंठ और जुमलेबाजी की पराकाष्ठा का एक साक्षात प्रमाण है, जिसमें 900 रूपये के लगभग पहुॅंच चुकी घरेलू रसोई गैस गरीब जनता की पहुॅंच से दूर हो चुकी है। 90 प्रतिशत परिवार गैस सिलेन्डरों को भरवा पाने में असमर्थ हैं। मजबूरन लोगों द्वारा गांवों में इन सिलेन्डरों को बैठने के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। प्रदेश और देश की समस्त पेंशन योजनाओं का आरम्भ कांग्रेस पार्टी की सरकारों किया था, जिसको कम करने अथवा समाप्त करने का काम भाजपा सरकार कर रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महंगाई न होने की बात करना उनकी संवेदन हीनता को दर्शाती है। प्रदेश की जनता हर तरफ से महंगाई की मार से पीड़ित और त्रस्त है। उसे अपना घर चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आत्म हत्याएं बढ़ रही हैं, ऐसे में यह बयान प्रदेश की जनता के जले पर नमक छिड़कने जैसा है। डीजल, पेट्रोल, गैस सिलेन्डर, दूध, खाद्य तेल, राशन, सब्जियों सहित समस्त मूलभूत आवश्यकताओं की वस्तुओं की कीमतें आज आसमान छू रही हैं, ऐसे में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के इस दुखद एवं गरीबों का मजाक उड़ाने वाले बयान पर जे0पी0 नड्डा जी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।  

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अपने साढ़े चार साल की असफलता के रथ पर सवार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और सरकार के क्रियाकलापों की निष्पक्ष समीक्षा अगर उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष करते हैं तो जनता को चौतरफा कष्ट देने के लिए इस सरकार की आलोचना करने को विवश होंगे। किन्तु यह भी सर्वविदित है कि भारतीय जनता पार्टी झूठे वादों, खोखले नारों, संवेदनहीन क्रियाकलापों वाला दल है, जिससे नैतिकता और निष्पक्षता की उम्मीद नहीं करनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button