नगर निकाय-भाजपा का प्रवास कार्यक्रम

रविवार 30 अप्रैल 2023 नगर निकाय-भाजपा का प्रवास कार्यक्रम….. नगर निकाय-भाजपा का प्रवास कार्यक्रम

हिमांशु दुबे

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी रविवार को मुरादाबाद व अमरोहा के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी सुबह 11ः00 बजे भाजपा चुनाव कार्यालय बिलारी, मुरादाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुडे़गें। श्री चौधरी दोपहर 02ः00 बजे हाईवे रिसोर्ट गजरौला, अमरोहा में अमरोह व बिजनौर जिलों की संगठनात्मक बैठक कोे संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मंत्रणा करेंगे। वहीं नगर पालिका परिषद गजरौला की चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक करेंगे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को प्रयागराज प्रवास पर रहेंगे। श्री मौर्य सुबह 11ः00 बजे ऋषि कुल विद्यालय, सिविललाइन, प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से जुडे़गें। श्री मौर्य सुबह 11ः45 बजे राजर्षि टण्डन सेवा केन्द्र में जनसभा तथा दोपहर 12ः45 बजे केन्द्रीय चुनाव कार्यालय, प्रयागराज में आयोजित अनुसूचित मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। श्री मौर्य दोपहर 01ः45 बजे चीनी धर्मशाला, जीरो रोड तथा सायं 05ः30 बजे शान्तिपुरम्, फाफामऊ में आयोजित जनसभाओं में विजय शंखनाद करेंगे। वहीं सायं 07ः00 बजे सेंट्रल एकेडमी, झूंसी, प्रयागराज तथा रात्रि 08ः30 बजे दुर्गापूजा पार्क, सलोरी, प्रयागराज में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री रविवार को श्रावस्ती, बहराइच, लखमीपुर, सीतापुर तथा लखनऊ में प्रवास पर रहेंगे। ब्रजेश पाठक रामलीला मैदान, इकौना, श्रावस्ती तथा बहराइच के नगर पालिका मैदान में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे।। तत्पश्चात दोपहर 01ः50 बजे ऊषा इवेंट गार्डन, निघासन, लखीमपुर तथा दोपहर 03ः10 बजे रामलीला मैदान, बिसवां, सीतापुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। श्री पाठक सायं 05ः45 बजे रिवर व्यू आर्किट मॉल, गोमतीनगर विस्तार, सेक्टर 4 निकट यमुना अपार्टमेंट, लखनऊ में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे तथा सायं 07 बजे सेक्टर क्यू अलीगंज, लखनऊ में आयोजित सभा को सम्बोधित करते भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करेंगे।

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह रविवार को वाराणसी के मंडुआडीह, शिवदासपुर, फुलवरिया, सुसुवाही तथा सूजाबाद क्षेत्रों में जनसम्पर्क करते हुए भाजपा के लिए मतदान की अपील करेंगें।प्रदेश के राज्य मंत्री जसवन्त सैनी रविवार को सहारनपुर में नगर पालिका नकुड़, सरसावां, गंगोह, सहारनपुर में जनसम्पर्क एवं आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।प्रदेश के राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरू रविवार को लखीमपुर में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करेंगें।प्रदेश के राज्य मंत्री संजय गंगवार रविवार को अलीगढ में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। नगर निकाय-भाजपा का प्रवास कार्यक्रम

Related Articles

Back to top button