Friday, April 24, 2026
Advertisement
Home लाइफ स्टाइल उप मुख्यमंत्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों से मिलकर दी बधाई

उप मुख्यमंत्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों से मिलकर दी बधाई

276
उप मुख्यमंत्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों से मिलकर दी बधाई
उप मुख्यमंत्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों से मिलकर दी बधाई

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता देश के लिए अपार हर्ष, गर्व व गौरव की बात।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुभांशु शुक्ला के परिजनों से मिलकर दी बधाई व शुभकामनायें।

लखनऊ।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के निवास त्रिवेणी नगर, लखनऊ पहुंच कर उनके मिशन की सफलता पर उनकी माता आशा शुक्ला जी, पिता शंभू दयाल शुक्ला तथा परिवारजनों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता देश के लिए अपार हर्ष, गर्व व गौरव की बात है।माँ भारती की सेवा में शुभांशु शुक्ला का योगदान न केवल राष्ट्र को गौरवान्वित करता है, बल्कि उनके परिवारजन भी इस गौरवगाथा के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। शुभांशु ने आई एस एस पर पहुंच कर देश झण्डा बुलन्द किया है। शुभांशु की सफलता से देश मे जश्न का माहौल है। यह मिशन एक महत्वाकांक्षी अन्तरिक्ष अभियान है,जिसमे अन्तर्राष्ट्रीय सहयोग से वैज्ञानिक शोध और तकनीकी परीक्षण किये जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री शुभांशु शुक्ला के परिजनों से मिलकर दी बधाई