Tuesday, June 2, 2026
Advertisement
Home राजनीति भाजपा,बसपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता साइकिल पर सवार

भाजपा,बसपा और कांग्रेस के कई प्रमुख नेता साइकिल पर सवार

259

लखनऊ – समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज कांग्रेस, बसपा और भाजपा के कई प्रमुख नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। कोरांव, इलाहाबाद से पूर्व विधायक रामकृपाल कोल तथा कामता सिंह बघेल ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। संजीव वर्मा तथा संतोष कुमार सेठ वाराणसी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

बसपा से त्यागपत्र देकर तिर्वा कन्नौज के देवेन्द्र प्रताप सिंह स्वर्णकार, अमेठी के डॉ0 के.डी. पासी, उतरौला बलरामपुर के परवेज उमर अहमद तथा रेहान उमर ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी और सन् 2022 में भाजपा को बेदखल किया जा सकेगा।