Saturday, May 2, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश कन्नौज में हुआ बड़ा सड़क हादसा

कन्नौज में हुआ बड़ा सड़क हादसा

287

लखनऊ से मेहंदीपुर बालाजी दर्शन करने जा रहे परिवार की कार लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थाना इलाके में एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक में टकरा गई। दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के कार सवार छह लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में लखनऊ के बुधडिया थाना काकोरी निवासी ज्ञानेंद्र यादव (32) पुत्र भइयालाल, कलिया खेडा निवासी सोनू यादव (31) पुत्र नेमीलाल यादव, प्रमोद यादव (35) पुत्र जंगी यादव, सतेन्द्र यादव (18) पुत्र गोपी यादव, सूरज (15) पुत्र अभिमन्यु, मोहित (36) पुत्र राजकुमार शामिल हैं।