अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ा सियासी विस्तार

सपा को बड़ा सियासी सहारा मिला जब पूर्व विधायक, किसान नेता और बसपा से जुड़े रहे कई वरिष्ठ नेता अपने-अपने हजारों समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि इससे समाजवादी पार्टी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल दोनों क्षेत्रों में नई मजबूती मिलेगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ा सियासी विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कई वरिष्ठ नेता सोमवार को पार्टी में शामिल हो गए। शोहरतगढ़ के पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह, गौतमबुद्धनगर-नोएडा के किसान नेता सुधीर चौहान, खजनी विधानसभा से बसपा के पूर्व प्रत्याशी विद्या सागर और बसपा के गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं गोरखपुर मंडल के पूर्व कोआर्डिनेटर लालजी भारती अपने-अपने हजारों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि नोएडा और आसपास किसानों की लड़ाई लड़ने वालों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को काफी बल मिलेगा। समाजवादी पार्टी का पीडीए परिवार बढ़ाने का प्रयास मजबूत होगा। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के राज की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही है। उसमें सफलता मिलेगी।  


    आज पूर्व विधायक सिद्धार्थनगर चौधरी अमर सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। वे अपना दल के चुनाव निशान से शोहरतगढ़ से चुनाव लड़ चुके हैं। विद्या सागर और लालजी भारती बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए है। विद्या सागर बसपा से 2022 में खजनी विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। लालजी भारती बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोरखपुर तथा गोरखपुर मंडल के कोआर्डिनेटर रह चुके हैं। जनपद गौतम बुद्ध नगर के भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव को पद्मश्री स्व0 गिरिराज किशोर की पुस्तक ‘पहला गिरमिटिया‘ उनकी पुत्री शिवा सिंह ने भेंट की। उनके बेटे तन्मय ने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह द्वारा 75 हजार रुपये के आर्थिक सहयोग से इस पुस्तक का लेखन और प्रकाशन संभव हो सका था। गिरिराज किशोर ने लिखा है कि श्री मुलायम सिंह यादव सच्चे समाजवादी और राजनीतिक मतभेद पर भी विरोधी की मदद करते थे। श्री हेमंत राजपूत ने महारानी अवंती बाई के जीवन पर खंडकाव्य ‘मेंहदी में तलवार‘ भेंट की। कार्यक्रम में पूर्व सांसद उदय प्रताप सिंह, नेता विरोधी दल विधानसभा माता प्रसाद पाण्डेय, सांसद लालजी वर्मा तथा राम प्रसाद चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल तथा विधायक राहुल लोधी, राम शंकर लोधी, पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा, जफर अमीन डक्कू आदि प्रमुख नेता शामिल रहे। अखिलेश यादव के नेतृत्व में बड़ा सियासी विस्तार

Related Articles

Back to top button