मैनपुरी सपा की आखिरी कील-उपमुख्यमंत्री

हिमांशु दुबे

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मैनपुरी में आयोजित भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह की नामांकन सभा में जनसंवाद करते हुए कहा कि मैनपुरी सपा की आखिरी कील है, इसे उखाड़कर कमल खिलाइये। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने विरासत में मिली सियासत से मुख्यमंत्री बनकर प्रदेश को गुंडे, अपराधियों तथा माफियाओं की आरामगाह बना दिया था। पूरी यूपी में एक ही नारा लगता था जिस गाड़ी में सपा का झंडा, उस गाड़ी में बैठा गुंडा। श्री मौर्य ने कहा कि सपा की सदस्यता गुंडागर्दी का सर्टिफिकेट है। मैनपुरी सपा की आखिरी कील-उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव ने विधानसभा में मेरे स्वर्गीय पिता के लिए अपशब्द कहे, जबकि मै उनके पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने सैफई गया। यह भाजपा तथा सपा के बीच संस्कारों का अंतर है। उन्होंने कहा कि सपा, दंगाई, गुंडों, अपराधियों, माफियाओं को पैदा करने की फैक्ट्री है। यह चुनाव सपा की गुंडई विचाराधारा के अन्त का चुनाव है। हमने प्रदेश की जनता से वादा किया था कि अमन चैन का शासन होगा-जेल के अंदर माफिया होंगे, इतना सख्त प्रशासन होगा। हमने जो वादा किया था उसे पूरा करके दिखाया है। उन्होंने जनता से प्रश्न करते हुए कहा बताइये जबसे सपा की सरकार गई है तब से क्या मैनपुरी में गुंडई हुई है, क्या किसी मकान, दुकान, प्लॉट पर कब्जे हुए है।


श्री मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे बिना भेदभाव के सभी को घर, नल से जल, सबको चिकित्सा, सबको सुरक्षा की गारंटी मिली है। भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री बन सकता है और चाय वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। परिवारवाद को समाप्त करिये तथा सबका साथ-सबका विकास की नीति के साथ भाजपा को विजय बनाइये। मैनपुरी ही नही मोदी जी के नेतृत्व में एवं जनआशीर्वाद से भाजपा प्रदेश की सभी 80 सीटों पर विजय प्राप्त करेगी। मैनपुरी सपा की आखिरी कील-उपमुख्यमंत्री

Related Articles

Back to top button