आशियाना कॉलोनी में धूमधाम से हुआ महारुद्राभिषेक

46
आशियाना कॉलोनी में धूमधाम से हुआ महारुद्राभिषेक
आशियाना कॉलोनी में धूमधाम से हुआ महारुद्राभिषेक

आशियाना कॉलोनी में धूमधाम से हुआ महारुद्राभिषेक। जगदंबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और गणमान्य हुए शामिल। आशियाना कॉलोनी में धूमधाम से हुआ महारुद्राभिषेक

लखनऊ। आशियाना कॉलोनी के सेक्टर के स्थित जगदंबेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को महारुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गीत और संगीत के बीच धूमधाम से आयोजित हुए इस रंगारंग कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और बच्चों ने हिस्सा लिया। महारुद्राभिषेक में आए आगंतुकों ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान शिव की आराधना की।

रुद्राभिषेक पूजन कार्यक्रम का आयोजन आशियाना परिवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम के लिए जगदंबेश्वर महादेव मंदिर परिसर को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। बारिश के बावजूद फूल मालाओं से मंदिर परिसर जगमगा रहा था। मंदिर परिसर में रुद्राभिषेक के लिए 21 पार्थिव शिवलिंग स्थापित किया गए। आचार्य शंकर ऋषि कुमारों ने स्थापित शिवलिंगों पर आगंतुकों को विधि विधान से भगवान शिव की आराधना कराई। पूजा अर्चना में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में समस्त आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया।

महारुद्राभिषेक कार्यक्रम के आयोजक आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी. द्विवेदी ने बताया कि परिवार की ओर समय समय पर ऐसे आयोजन किए जाते रहते है। इससे पूर्व सामूहिक योगाभ्यास, महाशिवरात्रि पर सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा चुका है। महारुद्राभिषेक कार्यक्रम में राजेंद्र पांडेय, अनिल शुक्ला, अशोक अवस्थी, सत्येंद्र शर्मा, अंजू रघुवंशी, विनिता सिंह, ललित मिश्र, किरन पांडेय, मधु झा, रेखा सिंह, ममता सिंह, कुसुम पांडेय समेत बड़ी संख्या में महिलाओं, बच्चों और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। आशियाना कॉलोनी में धूमधाम से हुआ महारुद्राभिषेक