क्या प्रदेश से झूठ और झूठे लोगों का होगा सफाया….?

अखिलेश यादव ने आज मऊ, गाजीपुर और चंदौली में विशाल जनसभाओं को सम्बोधित किया जिनमें अभूतपूर्व भीड़ जुटी। ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश में हर तरफ समाजवादी पार्टी गठबंधन की सुनामी आई हुई है।श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के झूठ और झूठे लोगों का सफाया कर रही है। भाजपा के लोग गंगा जी में स्नान करने के बाद और गंगाजल हाथ में लेने के बाद भी झूठ बोलते हैं। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ, बड़े नेता बड़ा झूठ, सबसे बड़े नेता सफेद झूठ बोलते हैं। भाजपा ने किसानों, नौजवानों, छात्रों को धोखा दिया। महंगाई, बेरोजगारी बढ़ा दी। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों की फसलों का सही मूल्य नहीं मिला। किसानों को खाद के लिए लाइन लगना पड़ा लेकिन खाद नहीं मिली, खाद की बोरी से 5 किलो यूरिया खाद चोरी हो गई।

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा के ये चुनाव देश को बनाने, किसानों, व्यापारियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के सम्मान और संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए हो रहे हैं। ये चुनाव उत्तर प्रदेश को बदहाली से खुशहाली की ओर ले जाने के लिए है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी, गठबंधन के पक्ष में जनता का प्रबल समर्थन देखकर भाजपा नेता घबराहट में है। उनकी भाषा और व्यवहार बदल गया है। खिसियाहट में समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर हमले कर रहे हैं पर सच्चाई यह है कि जनता ने भाजपा को वोट की चोट देने का मन बना लिया है। भाजपा ने नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने का झूठा वादा किया। इस सरकार में नौजवानों की नौकरियां छिन गई। सपा गठबंधन की सरकार में किसानों की सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। सिंचाई पूरी तरह से फ्री होगी। किसानों को 2 बोरी डीएपी और 5 बोरी यूरिया दिया जाएगा। फसलों की खरीद के लिए मंडी बनाई जाएगी। बीएड, बीपीएड, टेट, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रोजगार सेवकों को समायोजित किया जाएगा। नौजवानों को पुलिस में भर्ती करके वर्दी पहनाई जाएगी। प्रदेश में 11 लाख रिक्त सरकारी पदों पर नौजवानों की भर्ती करेंगे। भाजपा ने तीन काले कानून लाकर किसानों की जमीन और फसलों को छीनने की साजिश रची। किसानों को अपमानित किया। तीन काले कानूनों के खिलाफ आंदोलन में 700 किसान शहीद हो गए।

   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग का नुकसान हुआ है। किसानों की फसल अन्ना पशु चर गए। पूरे प्रदेश में कई किसानों की सांड के हमले में मौतें हो गई। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। बाबा मुख्यमंत्री गर्मी निकालने की बात करते हैं। समाजवादी सरकार में नौकरी निकालेंगे। शिक्षकों की भर्ती निकालेंगे। राज्य कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। गरीबों को 5 साल तक मुफ्त राशन देंगे। मुफ्त राशन के साथ सरसों का तेल, घी, मिल्क पाउडर और चीनी भी देंगे। पुलिस मे डायल 100 की गाड़ियों को बढ़ाकर कानून व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार करेंगे। एंबुलेंस की गाड़ियों को बढ़ाएंगे। छात्रों को लैपटॉप देंगे।इसी तरह से नौकरी और रोजगार मांगने पर नौजवानों को भाजपा सरकार ने लाठियों से पिटवाया। किसान और नौजवान भाजपा को माफ नहीं करेगा साफ कर देगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली दिया था। भाजपा सरकार ने इस योजना को खत्म कर दिया। सपा सरकार बनने पर जहां हर परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी वहीं बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। समाजवादी सरकार में दूध प्लांट भी लगाएंगे। बस अड्डा बनाएंगे। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मऊ और आजमगढ़ के बीच बुनकरों के लिए बाजार बनाएंगे। उनके सामानों की प्रदर्शिनी भी आयोजित करेंगे।

    जहूराबाद में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नेता इतने अहंकार और घमण्ड में है कि जनता का गुस्सा नहीं समझ पा रहे हैं। जनता ने भाजपा की खटिया खड़ी कर दी है। वाराणसी में ओमप्रकाश राजभर और कुशीनगर में श्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया गया। उन्होंने कहा यह लड़ाई बहुत लम्बी है। बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर, डॉ0 लोहिया, चौधरी चरण सिंह से लेकर अभी तक यह लड़ाई जारी है। सभी लोग भाजपा से सावधान रहे। भाजपा ने हर वर्ग से झूठा वादा किया। कोई वादा पूरा नहीं किया। घरेलू गैस सिलेंडर पांच साल पहले चार सौ रुपए का था, आज एक हजार रुपये का हो गया। भाजपा सरकार ने डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर तेल कंपनियों को जमकर मुनाफाखोरी कराई। गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार डबल हो गया। प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करके उसे जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि जब से पीला रंग साथ आया भाजपाईयों के छक्के छूट गए हैं। पीले रंग से वे घबराने लगे हैं। अब पहले के छः चरणों की तरह सातवें चरण में भी भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा।
   
     सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। अब श्री अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि किसानों को अन्याय से निजात दिलाने के लिए, गरीबों के मुफ्त इलाज के लिए, 300 यूनिट घरेलू बिजली मुफ्त देने के लिए और 6 माह के भीतर जातीय जनगणना कराने के लिए अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button