जाने क्यों आज हर घर में बेरोजगार बैठा है

खिलेश यादव ने कहा कि किसान-नौजवानों के साथ भाजपा ने बहुत धोखा किया है। किसानों को न तो एमएसपी दर पर फसल का मूल्य मिला और नहीं उनकी आय दुगनी हुई। किसान के धान की लूट हुई। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस सब महंगे हो गए। भाजपा ने गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया है। अन्ना पशुओं की वजह से किसान खेत का रखवाला बनकर रह गया है। भाजपा ने तीन काले कृषि कानून बनाकर किसानों के खेत लेने की कोशिश की। किसानों ने एकजुट होकर 700 से अधिक अपनी जानें गवा कर भाजपा की चाल को विफल कर दिया। भाजपा गरीब, किसान विरोधी है।पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज सातवें चरण के मतदान के अंतिम प्रचार दिवस पर आजमगढ़, मिर्जापुर, और जौनपुर में 8 धुआंधार चुनावी सभाएं की और जनता से भाजपा सरकार को सात समुद्र पार भेजने और बहुमत की समाजवादी सरकार बनाने के लिए एकजुट होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाजवादी सरकार में पूर्वांचल का अभूतपूर्व विकास किया जाएगा।


आज हर घर में एक बेरोजगार बैठा हुआ है। ना नौकरी मिली, ना रोजगार। जहां नौकरी-रोजगार मिलता वह सब भाजपा ने बेच दिया। पांच साल तक भाजपा सरकार में युवाओं को इंतजार करना पड़ा। भाजपा सरकार ने नौजवानों पर लाठियां बरसा कर अपमानित करने का काम किया। बीएड, बीपीएड, टीईटी, शिक्षामित्र, अनुदेशक सभी अपनी मांगो को लेकर भटकते रहे लेकिन इस सरकार में सुनवाई नहीं हुई। 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण की लूट हुई।अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार में सरकारी विभागों में खाली ग्यारह लाख पदो पर भर्ती निकाल कर नौजवानों को नौकरी दी जाएगी। भाजपा ने दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक हर वर्ग का हक छीना है। समाजवादी सरकार सभी को अवसर और सम्मान देगी। उन्होंने कहा कि गरीबी, बेरोजगारी दूर करने का काम होगा।सरकार में आते ही भाजपा ने गरीबों पर महंगाई बेरोजगारी का हमला बोल दिया। सभी सरकारी संस्थाओं को एक-एक करके बेच दिया। हवाई जहाज, हवाई अड्डे, पानी के जहाज, बंदरगाह, रेल और रेलवे की जमीन सब कुछ बेच दी। जब सब कुछ बिक जाएगा तो हमारे नौजवानों को संविधान के अनुसार नौकरी रोजगार कैसे मिलेगा?


किसान और नौजवान भाजपा के अपमान को भूल नहीं सकता। श्री यादव ने कहा कि हमने आजमगढ़ और पूर्वांचल को जोड़ने के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनाया है। किसानों की मदद के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर मंडी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ चुनाव तक गरीबों को राशन दे रही है। बजट में राशन के लिए कोई पैसा नहीं दिया गया है। समाजवादी पार्टी की सरकार में जब तक सरकार रहेगी तब तक गरीबों को राशन दिया जाएगा। साथ में तेल और घी भी देंगे। नौजवानों के लिए नौकरी में आयु सीमा को बढ़ाएंगे। भाजपा के छोटे नेता छोटा झूठ बोलते हैं। बड़े नेता बड़ा झूठ बोलते हैं और सबसे बड़े नेता नेता सबसे बड़ा झूठ बोलते हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री के लैपटॉप वाले बयान को लेकर कहा कि जब से उनके नेता के लैपटॉप का बयान जनता ने सुना है तब से लोग लोटपोट हो रहे हैं। भाजपा के लोग 12वीं पास होने के बाद इंटर में एडमिशन लेने के बाद लैपटॉप देने की बात कर रहे हैं। क्या ऐसा कहीं होता है।अखिलेश यादव ने कहा कि सपा सरकार बनने पर पहले की तरह छात्रों को लैपटॉप देंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त होगी। किसानों को सिंचाई मुफ्त रहेगी। माताओं बहनों को इस बार समाजवादी पेंशन 18 हजार प्रति वर्ष देंगे। महिलाओं को नौकरियों में 33 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस विभाग में अलग से महिला विंग बनाएंगे। किसानों को यूरिया और डीएपी दी जाएगी। आईटी के क्षेत्र में 22 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। कानून व्यवस्था को मजबूत करेंगे। डायल 100 जिसे भाजपा ने 112 कर दिया है, गाड़ियों की संख्या बढ़ाएंगे। कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ बहुत सख्त कार्रवाई होगी। स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेंगे और एम्बूलेंस की संख्या बढ़ाएंगे।


  आजमगढ़ में दूध की बड़ी डेरी बनाएंगे। गरीबों को लोहिया आवास के लिए 4 लाख रुपये की मदद की जाएगी। छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को आबादी के अनुपात में हक और सम्मान देने का काम करेगी। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। गरीबों को न्याय दिया जाएगा।अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश और देश के बीच का चुनाव है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ अन्याय, अत्याचार और उत्पीड़न किया है। कोरोना काल में जनता को अनाथ छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के हर अन्याय और अत्याचार का हिसाब ले रही है।अखिलेश यादव ने कहा कि जो लाल टोपी की बुराई करते थे, उन्होंने भी टोपी पहन ली है। लाल, सफेद, पीली टोपी को अपमानित करने वाले भी अब टोपी में दिखाई दे रहे है। रंग बदलने वालों को तो प्रदेश की जनता सबक सिखाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button