खेसारीलाल ने मोहिनी घोष को कहा हैप्‍पी बर्थडे  

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल ने मोहिनी घोष को कहा हैप्‍पी बर्थडे।  



आज भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री की खूबसूरत अदाकरा मोहिनी घोष का बर्थडे है। इस मौके पर भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने उन्‍हें जन्‍मदिन की ढ़ेर सारी बधाई व शुभकामनाएं दी । साथ ही उनकी जिंदगी में खुशियों और तरक्‍की के लिए कामना भी की। इसके अलावा मोहिनी को फिल्‍म इंडस्ट्री के लोगों ने उन्‍हें फोन कर बधाई दी।  इसके बाद मोहिनी घोष ने खेसारीलाल यादव समेत सबों को धन्‍यवाद कहा। साथ ही उन्‍होंने आपने तमाम फैंस और चाहने वालों का शुक्रिया अदा भी किया। इसके अलावा उन्‍होंने सबों को न्‍यू ईयर की शुभकामनाएं भी दी।

वैसे बंगाली बाला मोहिनी घोष इस बार अपना जन्‍मदिन कोलकाता में ही अपने परिवार के साथ मना रही हैं, जहां उन्‍होंने एक मंदिर में जाकर पूरे परिवार के साथ पूजा – अर्चना की और ईश्‍वर से आशीर्वाद लिया। उन्‍होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए इसलिए भी खास हो जाता है कि यह साल के शुरूआत में आता है। आज मैं काफी एक्‍साइटेड हूं। मैंने आज ईश्‍वर से अपने साथ – साथ फिल्‍म इंडस्‍ट्री की उन्‍नति के लिए मां काली से प्रार्थना की।बता दें कि मोहिनी घोष भोजपुरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में काफी चर्चित अदाकारा हैं। पिछले ही साल उनकी एक फिल्‍म ‘जिला चंपारण’ खेसारीलाल यादव के साथ आई थी, जिसमें उनकी भूमिका को हर बार की तरह सराहना मिली थी। हालांकि वे भोजपुरी में अब तक कई फिल्‍में कर चुकी हैं और कई फ्लोर पर भी हैं, जो इस साल सिनेमाघरों में होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button