प्रदेश में जंगलराज,महिलाएं,बच्चियां सुरक्षित नही-अजय कुमार लल्लू

क्रांतिदिवस से कांग्रेस का भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान।महंगाई, बेरोजगारी,महिला सुरक्षा व भृष्टाचार के मुद्दों पर भाजपा सरकार के विरुद्ध होगा यह अभियान।उत्तर प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर होगा मार्च व प्रदर्शन।किसानो, बेरोजगारों, महंगी बिजली, गन्ना किसानों के बकाए को लेकर होगा प्रदर्शन।

अशोक सिंह 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया  कि राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा  जी के निर्देशन में  भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों द्वारा क्रांति का बिगुल बजाया गया था उस दिन से कांग्रेस “भाजपा गद्दी छोड़ों अभियान“ के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के सभी विधान सभा क्षेत्रों में मंहगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या, महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर 9 व 10 अगस्त को मार्च और प्रदर्शन करेग।महंगाई, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भृष्टाचार, जंगलराज, किसानो की स्मसायाओ,महंगी बिजली ,गन्ना किसानों के बकाए को लेकर अगस्त क्रांति दिवस से कांग्रेस भाजपा गद्दी छोड़ो अभियान चलाएगी, इसके अंतर्गत प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर मार्च व प्रदर्शन आयोजित किये जायेंगे।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा आज भाजपा के कुशासन से उत्तर प्रदेश का हर वर्ग  दुखी है, निराश है, हताश है, अन्ना जानवर से किसान परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर है, किसानों के लिए खाद, डीजल, बिजली मंहगी मुसीबत बन चुकी है ,सरकार पर गन्ना किसानों का 14 हजार करोड़ से अधिक का बकाया है।बेरोजगार युवा सड़कों पर आंदोलित है कभी मुख्यमंत्री व मंत्री आवास के सामने, कभी भाजपा के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहा है जिसे लाठी मुकदमें जेल भेजने का काम भाजपा सरकार कर रही है उसने रोजगार देने का कार्य नहीं किया बल्कि कोरोना संकट काल मे लोगो की गयी नौकरियों को लेकर भी गम्भीर नही हुई वही प्रदेश सरकार की नौकरियों में चयनितों को नियुक्ति देने में लगातार आनाकानी कर रही है।भाजपा सरकार के राज में


कानून व्यवस्था विफल होने के कारण हर तरफ  जंगल राज व्याप्त है, महिलाएं सुरक्षित नहीं है, अपराधिक घटनाओं ने जनता के भरोसे  को हिला दिया है। लम्बी-लम्बी डींगें हांकने वाले, होर्डिग पोस्टर बैनर व पीआर एजेंसी के मुख्यमंत्री ने यूपी की दुर्गति कर दी है। कांग्रेस पार्टी  प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, इसके  दमनकारी रवैये के खिलाफ, किसान नौजवान, गरीब की आवाज को लेकर पूरे प्रदेश में 9 और 10 अगस्त को आंदोलन होगा।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि क्रांति दिवस हमारे स्वतंत्रता आंदोलन का ऐतिहासिक दिन है,कांग्रेस जनसरोकारों और जनता से जुड़े मुद्दों और लोकतंत्र की रक्षा के लिये 9 व 10 अगस्त को राज्य की सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा सरकार गद्दी छोड़ो अभियान के अंतर्गत मार्च व प्रदर्शन आयोजित कर सरकार से जनता के मुद्दों पर सवाल करते हुए गद्दी छोड़ो अभियान का नेतृत्व करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button