सोनभद्र की चारों सीटों पर सपा का होगा कब्जा-जूही सिंह

जूही सिंह ने कहा कि जनपद सोनभद्र में जिस तरह से महिलाओं का जनसैलाब उमड़ा है। इससे साफ जाहिर होता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनपद सोनभद्र की चारों सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा होगा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही एक ऐसे नेता है जो महिलाओं बच्चों एवं छात्रों किसानों नौजवानों गरीबों आदिवासियों व्यापारियों अल्पसंख्यकों एवं इसके साथ-साथ हर वर्ग को सम्मान देने का काम करते हैं और हर वर्ग को एक साथ लेकर चलते हैं। समाजवादी सरकार बनने पर सबसे पहले महिलाओं को समाजवादी पेंशन दिया जाएगा

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह दो दिवसीय दौरे पर सोनभद्र पहुंची। जूही सिंह का जिलाध्यक्ष कुमारी मंदाकिनी पाण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। 5अक्टूबर को जूही सिंह लोहिया वाहिनी उपाध्यक्ष मनु पाण्डेय के घर गई, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।इसके बाद विवेकानंद प्रेक्षागृह में महिलाओं की जन चौपाल में भाग लिया। जन चौपाल को संबोधित करते हुए जूही सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार गुंडों माफियाओं की सरकार है। इस सरकार में महिलाएं पूरी तरह असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में महिलाओं, बच्चियों, छात्राओं एवं नौजवानों पर आए दिन अत्याचार किया जा रहा है।


जन चौपाल को मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष विजय यादव, अविनाश कुशवाहा, विजय सिंह गौड़, राम निहोर यादव, अनीता राकेश कुमारी, निधि पांडे, मोहम्मद सईद कुरैशी, अनिल कुमार यादव, रवि कुमार गौड़, राधा सिंह, रुखसाना, किरण कुशवाहा, संजय यादव, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, श्याम बिहारी यादव आदि लोगों ने संबोधित किया। जन चौपाल में जनपद सोनभद्र की महिला सभा की कमेटी, जिला कमेटी, विधानसभा कमेटी, ब्लॉक कमेटी, जिला प्रकोष्ठ कमेटी, नगर कमेटी सेक्टर एवं सम्मानित नेतागण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button