महिलाओं के साथ युवाओं का साथ-जूही सिंह

समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने आज बहराइच में जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ युवाओं का समूह उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने के लिए पूरे उत्साह से सक्रिय है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूबे को तकनीकी रूप से बेहद समृद्ध किया।

समाजवादी सरकार में छात्रों को लैपटॉप वितरित कर न केवल शिक्षा को बेहतर बनाने की दिशा में ठोस कार्य किया गया बल्कि उनमें कौशल विकास की दृष्टि से रोजगार पाने के लिए आत्मनिर्भर भी बनाया।महिलाओं की सुरक्षा और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सपा सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिया। हम सभी को फिर से वही दौर वापस लाना है और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है जिससे प्रदेश में फिर से विकास और खुशहाली की राह मजबूत हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button