पत्रकारों ने उत्साह से मनाया सूचना निदेशक का जन्मदिन

पत्रकारों ने बड़े ही उत्साह,उमंग व उल्लास के साथ मनाया सूचना निदेशक शिशिर का जन्मदिन। केक काटकर और पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह,शॉल व मिष्ठान्न भेंट करके पत्रकार बंधुओं ने किया खुशी का इजहार।

लखनऊ। आज सूचना निदेशक शिशिर सिंह (आई.ए.एस.)का जन्मदिन बड़े ही उत्साह,उमंग व उल्लास के साथ पत्रकारों ने मनाया।पत्रकारों ने शिशिर को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। क्या छोटा क्या बड़ा सबके करीब यह दृश्य आज प्रत्यक्ष तौर पर जन्मदिवस पर आज देखने को मिला। फ़ोन पर भी आधी रात से ही उनके मोबाइल पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके चाहने वाले समाज के सभी वर्गों के शुभचिंतकों, समर्थकों और ऑफिस कर्मचारी का तांता लगा रहा। प्रदेश भर से पहुंचे सैंकड़ो लोगों ने उनसे प्रत्यक्ष रूप से भेट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की,पत्रकारों ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

इस अवसर पर सूचना विभाग में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने अपने लोकप्रिय सूचना निदेशक को पुष्पगुच्छ,स्मृति चिन्ह,शॉल व मिष्ठान्न भेंट किया।इस अवसर पर शिशिर ने पत्रकारों के साथ केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।इस अवसर पर पत्रकारों ने ईश्वर से सूचना निदेशक शिशिर के स्वस्थ, सुखी व दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए कामना की कि वे लम्बे समय तक प्रदेश की सेवा करते रहें। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार शिव शरण सिंह, रमेश अवस्थी,ज्ञानेंद्र शुक्ला, अविनाश शुक्ला, अशोक नवरत्न,अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, भारत सिंह,अज़ीज़ सिद्दीकी,नजम अहसन,सुरेश यादव,राजू यादव, विनोद यादव,आलोक गुप्ता, शिव विजय सिंह,सुनील,राधे कृष्ण, कौसरजहां,छायाकार आरिफ़ मुकीम,जितेंद्र यादव,राजन के साथ ही भारी संख्या में पत्रकारगण मौजूद थे।वरिष्ठ पत्रकार शिवसरन सिंह,जुबैर अहमद एवं अब्दुल वहीद ने इस अवसर पर कहा कि शिशिर जी के नेतृत्व में प्रदेश का सूचना निदेशालय नई ऊँचाइयों को छू रहा है और पत्रकारों के हित संरक्षण में भी शिशिर जी अतुलनीय भूमिका निभा रहे हैं।परमपिता परमात्मा से यही कामना है कि शिशिर जी सदैव स्वस्थ व सानन्द रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button