अखिलेश यादव की उपस्थिति में सत्तादल नेता के साथ अन्य दलों का सपा में विलय

समाजवादी पार्टी में बसपा, भाजपा, अपना दल, कांग्रेस और दो राजनीतिक गुटों के कई शीर्ष नेता शामिल हो गए। इन नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। इस चुनाव से पहले ही राज्य में दलबदल शुरू हो गया है। इसी कड़ी में आज समाजवादी पार्टी (SP) में बसपा, भाजपा, अपना दल, कांग्रेस और दो राजनीतिक गुटों के कई शीर्ष नेता शामिल हो गए। इन नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।सपा में शामिल हुए नए सदस्यों की तस्वीरों को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी ने उनका स्वागत किया. शीर्ष नए लोगों में अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओमकार सिंह, भाजपा अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग विंग अरुण कुमार मौर्य, बसपा और कांग्रेस के कई पूर्व विधायक शामिल हैं। 

जन परिवर्तन पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय कर दिया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने सपा में अपनी पार्टी का विलय कर दिया। इनके अलावा किन्नर एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी सपा में अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। दलित महासभा के अध्यक्ष राहुल भारती ने अपनी पूरी पार्टी का सपा में विलय कर दिया है। गौतमबुद्धनगर से बसपा के नेता बबलू सेन अपने साथियों के साथ के सपा में शामिल हुए। 

पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी जेबा रिजवान ,राम प्रकाश कुशवाहा, पूर्व विधायक, घाटमपुर (बसपा), पूर्व जिलाध्यक्ष रीता कुशवाहा (बसपा), विनोद चतुर्वेदी (कांग्रेस के पूर्व विधायक) और उनके कई सहयोगी, मनोज तिवारी (कांग्रेस), सागर शर्मा और उनके 15 साथी (कांग्रेस) अपना दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, भाजपा के पिछडा वर्ग विंग के अध्यक्ष अरुण कुमार मौर्य ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button