स्वास्थ्य संबंधी याद रखने योग्य महत्वपूर्ण जानकारी

मनुष्य के जीवन में स्वास्थ्य का महत्त्वपूर्ण स्थान है। स्वास्थ्य व्यक्ति की अमूल्य निधि है। यह केवल व्यक्ति विशेष को प्रभावित नहीं करता, बल्कि जिस समाज में वह रहता है उस सम्पूर्ण समाज को प्रभावित करता है। स्वस्थ मनुष्य ही सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वाह कुशलतापूर्वक कर सकता है। इसलिए समाज में यह कहावत स्वास्थ्य के महत्त्व को दर्शाती है।

“ यदि धन खो गया कुछ नहीं खोया, यदि चरित्र खो गया तो कुछ खो गया, परन्तु यदि स्वास्थ्य खो गया तो सब कुछ खो गया।”

सामान्य तौर पर देखा जाए तो किसी राष्ट्र की उन्नति उसके नागरिकों के स्वास्थ्य पर ही निर्भर करती है। यदि नागरिक स्वस्थ हैं तो निश्चित रूप से वह देश भी उन्नति के शिखर पर पहुँच सकता है। बहुत से व्यक्ति स्वास्थ्य के अर्थ को पूर्ण रूप से नहीं समझते। कुछ व्यक्ति बीमारियों से दूर रहने को ही स्वास्थ्य समझते हैं। कुछ शरीर के सुन्दर होने को ही स्वास्थ्य समझते हैं। कुछ व्यक्तियों के विचार से स्वास्थ्य केवल कार्य करने की क्षमता है, किन्तु यह स्वास्थ्य की संकुचित अवधारणा है। सामान्यतः अस्वस्थता तथा कष्टों का कारण स्वास्थ्य के प्रति ऐसा संकुचित दृष्टिकोण ही है। अतः एक व्यापक एवं सही दृष्टिकोण की जरूरत है जो वास्तविक स्वास्थ्य की ओर ले जा सके। क्योंकि स्वास्थ्य के अन्तर्गत शारीरिक शक्ति, क्षमता तथा सहनशीलता का पर्याप्त भंडार और मानसिक संतुलन भी आता है, जिससे दैनिक जीवन की आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके। 

  1. बीपी : 120/80
  2. पल्स : 70 – 100
  3. तापमान : 36.8 – 37
  4. सांस : 12-16
  5. हीमोग्लोबिन :पुरुष – 13.50 -18
    स्त्री – 11.50 – 16
  6. कोलेस्ट्रॉल : 130 – 200
  7. पोटेशियम : 3.50 – 5
  8. सोडियम : 135 – 145
  9. ट्राइग्लिसराइड्स : 220
  10. शरीर में खून की मात्रा : पीसीवी 30 – 40%
  11. शुगर लेवल : बच्चे (70 – 130)
    वयस्क (70 -115)
  12. आयरन : 8 – 15 मिलीग्राम
  13. श्वेत रक्त कोशिकाएं WBC : 4000 – 11000
  14. प्लेटलेट्स : 1,50,000 – 4,00,000
  15. लाल रक्त कोशिकाएं RBC : 4.50 – 6 मिलियन
  16. कैल्शियम : 8.6 – 10.3 मिलीग्राम/डीएल
  17. विटामिन D3 : 20 – 50 एनजी/एमएल
  18. विटामिन B12 : 200 – 900 पीजी/एमएल

वरिष्ठ यानि 40/ 50/ 60 वर्ष वालों के लिए विशेष टिप्स :-

? 1- पहला सुझाव : प्यास न लगे या जरूरत न हो तो भी हमेशा पानी पिएं, सबसे बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं और उनमें से ज्यादातर शरीर में पानी की कमी से होती हैं | 2 लीटर न्यूनतम प्रति दिन |

? 2- दूसरा सुझाव : शरीर से अधिक से अधिक काम लें | शरीर को हिलना चाहिए, भले ही केवल पैदल चलकर, या तैराकी या किसी भी प्रकार के खेल से |

? 3- तीसरा सुझाव : खाना कम करें, अधिक भोजन की लालसा को छोड़ दें क्योंकि यह कभी अच्छा नहीं लाता है | अपने आप को वंचित न करें, लेकिन मात्रा कम करें | प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आधारित खाद्य पदार्थों का अधिक प्रयोग करें |

? 4- चौथा सुझाव : जितना हो सके वाहन का प्रयोग तब तक न करें जब तक कि अत्यंत आवश्यक न हो | आप कहीं जाते हैं किराना लेने, किसी से मिलने या किसी काम के लिए अपने पैरों पर चलने की कोशिश करें | लिफ्ट, एस्केलेटर का उपयोग करने के बजाय, सीढ़ियां चढ़ें |

? 5- पांचवां सुझाव : क्रोध छोड़ें, चिंता छोड़ें, चीजों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करें | विक्षोभ की स्थितियों में स्वयं को शामिल न करें, वे सभी स्वास्थ्य को कम करते हैं और आत्मा के वैभव को छीन लेते हैं | सकारात्मक लोगों से बात करें और उनकी बात सुनें |

? 6- छठा सुझाव : सबसे पहले पैसे का मोह छोड़ दें | अपने आस-पास के लोगों से खूब मिलें जुलें, हंसें बोलें | पैसा जीने के लिए बनाया गया था, जीवन पैसे के लिए नहीं |

? 7- सातवां सुझाव : अपने आप के लिए किसी तरह का अफ़सोस महसूस न करें, न ही किसी ऐसी चीज़ पर जिसे आप हासिल नहीं कर सके, और न ही ऐसी किसी चीज़ पर जिसे आप अपना नहीं सकते | इसे अनदेखा करें और इसे भूल जाएं |

? 8- आठवां सुझाव : पैसा, पद, प्रतिष्ठा, शक्ति, सुन्दरता, जाति की ठसक और प्रभाव ;
ये सभी चीजें हैं जो अहंकार से भर देती हैं | विनम्रता वह है जो लोगों को प्यार से आपके करीब लाती है |

? 9- नौवां सुझाव : अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं, तो इसका मतलब जीवन का अंत नहीं है | यह एक बेहतर जीवन की शुरुआत हो चुकी है | आशावादी बनें, याद के साथ जियें, यात्रा करें, आनंद लें, यादें बनाएं |

? 10- दसवां सुझाव : अपने से छोटों से भी प्रेम, सहानुभूति और अपनेपन से मिलें | कोई व्यंग्यात्मक बात न कहें | चेहरे पर मुस्कुराहट बनाकर रखें | अतीत में आप चाहे कितने ही बड़े पद पर रहे हों, वर्तमान में उसे भूल जायें और सबसे मिलजुलकर रहें |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button