मिलजुलकर लड़े तो हर जिला पंचायत सदस्य हमारा होगा -अभय सिंह



अयोध्या – प्रदेश में सपा सरकार के बिना छात्रों गरीबो नौजवानों किसानों व्यापारियों का भला होने वाला नही है। लोग समय रहते सचेत नही हुये तो आने वाले समय मे इसके गम्भीर परिणाम होंगे। शुक्रवार को तारुन के सरायशेख महमूद स्थित पार्टी कार्यालय पर 13 फरवरी को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले पार्टी के महिला घेरा कार्यक्रम की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुये पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह ने व्यक्त किया। कहा कि प्रदेश की भजपा सरकार लोगो को भय दिखाकर भर्मित कर रही है। हमे इनके छलावे में नही आना है। कहा कि पंचायत चुनाव हमे मिलजुलकर लड़ना होगा। तभी हम इन्हें परास्त कर पायेंगे। पार्टी बैठक की अध्यक्षता पार्टी विधानसभा अध्यक्ष सियाराम निषाद व संचालन सुरेंद्र यादव ने किया। बैठक में हरीराम वनवासी अजित पटेल श्रीनाथ निषाद,श्रीकृष्णा यादव गया प्रसाद यादव यदुनाथ यादव जिला उपाध्यक्ष राम सुन्दर यादव शिव पूजन यादव अनिल भारती अरविंद यादव राणा, नागेंद्र वर्मा नीरज सिंह जमुना वर्मा शकुंतला निषाद प्रेम नरायन यादव जियाराम यादव बाबूराम यादव इंद्रजीत यादव रबिन्द्र यादव राम यज्ञ निषाद भानु प्रताप यादव सौरभ यादव आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button