Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद-अखिलेश यादव

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद-अखिलेश यादव

263

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लखनऊ के ईदगाह जाकर मुस्लिम भाइयों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की मुबारकबाद दिया। धर्मगुरू मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली ने अखिलेश यादव का स्वागत किया।अखिलेश यादव ने कहा कि ईद-ए-मिलाद को इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन इबादत का है।उन्होंने कहा कि पैगम्बर साहब ने इस्लाम के जरिए दुनिया में भाईचारे, शांति तथा सहयोग का संदेश दिया। इस्लाम धर्म में इंसानियत को सबसे ऊपर रखा गया है।