रोजगार देने की बात करने वाली सरकार चयनितों को नहीं दे रही है नियुक्तियां

उबैद नासिर


04 सालों में जन आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल रही योगी सरकार, गन्ना किसानेां के बकाये भुगतान का वादा भी पूरा नहीं किया।  बेतहाशा मंहगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था, स्मार्ट सिटी का झुनझुना, ईंधन के बढ़ते दामों से कराह रहा है उत्तर प्रदेश।

लखनऊ – उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर आरोप लगाया है कि वह 4 सालों में आम जनता की भावनाओं व आकांक्षाओं को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए वह लगातार शोशेबाजी कर लोगों को लगातार गुमराह कर झूठ पर झूठ बोल रही है। वह अपने संकल्प पत्र में किये गये किसी भी वादे को पूरा नहीं कर सकी है।

जितने भी वादे संकल्प पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने किये थे वह हवा में तैर रहे हैं। जो बड़े-बड़े वादे अपने संकल्प पत्र में किये गये उसमें रोजगार के साथ गन्ना किसानों के भुगतान का महत्वपूर्ण मुद्दा था और यह कहा था कि 14 दिन में भुगतान करेंगे और न कर पाने पर उसका ब्याज सहित भुगतान करेंगे किन्तु गन्ना किसानों के साथ भी सरकार ने छल किया और गन्ना किसान आज भी पिछले भुगतान के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता उबैद उल्ला नासिर ने जारी बयान में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान हर मंचों से और अपने संकल्प पत्र में भी प्रतिवर्ष 14 लाख नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन आज वह वादा पूरा करना तो दूर रहा अनेकों सरकारी विभागों की नौकरियां लटक और भटक चुकी हैं। कोई भर्ती न्यायालय की चैखट पर न्याय की आस में प्रतीक्षारत है तेा कोई भर्ती भ्रष्टाचार की भेंट चढ़कर कथित जांचों का सामना कर रही है।

वहीं 69 हजार शिक्षक भर्ती के हजारों अभ्यर्थी संशोधन की मांग को लेकर सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं तो 49 हजार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थी अपने प्रशिक्षण व नियुक्तियों के लिए पुलिस भर्ती बोर्ड से लेकर डीजीपी मुख्यालय तक ऐंड़ियां घिस रहे हैं और सरकार की पुलिस उनको दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीट रही है और इको गार्डेन ले जाकर उनके साथ ठण्ड की रातों में बर्बर व्यवहार कर रही है जिसमें महिला अभ्यर्थी भी पुलिस उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।

श्री नासिर ने कहा कि बेतहाशा मंहगाई, ध्वस्त कानून व्यवस्था, स्मार्ट सिटी का झुनझुना, ईंधन के बढ़ते दामों से उत्तर प्रदेश कराह रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की जनता में हताशा और निराशा व्याप्त है। भय, भूख का वातावरण गहराता जा रहा है। योगी सरकार में आम जनता मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है। अराजकता, अन्याय, शोषण, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। योगी सरकार जनहित के हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हुई है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री रहे स्व0 अब्दुल रहमान अन्तुले की जयन्ती के मौके पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में अल्पसंख्यक विभाग द्वारा जयन्ती के मौके पर सैंकड़ों चिकित्सकों को सम्मानित किया। इस मौके पर चिकित्सकों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डाॅ0 शहजाद आलम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी जी ने स्व0 ए0आर0 अन्तुले जी को नमन करते हुए कहा कि उनके द्वारा शिक्षा और चिकित्सा जगत में अतुलनीय योगदान किया गया है। वह आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के बड़े समर्थक व जानकार थे। देश में पोलियो जैसी घातक बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए उन्होने बहुत ही सार्थक कदम उठाया जिसके चलते हमारे देश में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम चलाकर पेालियो मुक्त भारत का सपना साकार किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस के संगठन सचिव अनिल यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ के चेयरमैन डा0 जियाराम वर्मा, शहनवाज खान, आसिम मुन्ना, अनीश अख्तर मेादी, जमाल खान, काािश्फ, माता प्रसाद, डा0 तौकीर रजा, डा0 इकबाल हफीज, डा0 अजीम, डा0 नियाज अंसारी, डा0 इरफान, आ0 आसिम, डा0 अजय वर्मा आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button