प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची में आपत्तियों एवं सुझावों का 25 अगस्त तक निस्तारण करायें

प्रतापगढ़़। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य ने बताया कि प्रतापगढ़ जिले की संसदीय/समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत आपत्तियों एवं सुझावों हेतु एन0आई0सी0 के डीईओ पोर्टल एवं सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा जिला निर्वाचन कार्यालय प्रतापगढ़ के नोटिस बोर्ड पर मतेदय स्थलों की आलेख्य सूची चस्पा कराते हुये दिनांक 24 अगस्त 2021 को आलेख्य प्रकाशन करा दिया गया है। उन्होने जनपद के जनसामान्य एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों अनुरोध करते हुये कहा कि प्रकाशित मतदेय स्थलों की सूची में कोई आपत्ति एवं सुझाव हेतु उन्हें सम्बन्धित तहसील/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय में एवं जिला निर्वाचन कार्यालय प्रतापगढ़ में दिनांक 25 अगस्त तक उपलब्ध करा दें ताकि आपत्तियों एवं सुझावों का समय से निस्तारण किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button