गौरीगंज विधायक बैठेंगे धरने पर

अमेठी। समाजवादी पार्टी के गौरीगंज (जनपद-अमेठी ) विधानसभा क्षेत्र से विधायक राकेश प्रताप सिंह ने शनिवार को कहा की मैं प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली से बहुत ही आहत हूं। उन्होंने कहा कि मैं अपनी विधान सभा की सदस्यता से त्याग पत्र देकर पूज्य सरदा बल्लभ भाई पटेल की जयंती 31 अक्टूबर 2021 से पूज्य गाँधी जी की प्रतिमा ( अट चौक / हजरतगंज चौराहा ) पर समस्या के निस्तारण तक अनवरत / अनिश्चितकालीन अनशन पर अपन सहयोगियों के साथ कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए बैठूंगा। उन्होंने कहा कि विधान सभा क्षेत्र में पी एमजीएसवाई योजना के अन्तर्गत दो मार्गों काढू नाला से धौरी मार्ग ( पैकेज संख्या – यू ० पी ० 68146 ) व मुसाफिरखाना से पारा मार्ग ( पैकेज संख्या – यू ० पी ० 68161 ) के बनते ही पूरी तरह से ध्वस्त हो जाने एवं आवागमन के कष्ट प्रद हो जाने के प्रकरण को उ 0 प्र 0 प्राक्कलन समिति के सदस्य के रूप में विगत वर्ष 2018/19 प्राक्कलन समिति एवं सदन में उठाता आ रहा हूँ ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button