Friday, April 24, 2026
Advertisement
Home राजनीति संवाद से समाधान की ओर

संवाद से समाधान की ओर

233

समाजवादी शिक्षक सभा बूथवार ‘शिक्षकों की भूमिका-संवाद से समाधान की ओर‘ कार्यक्रम आज कानपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी डॉ0 कमलेश यादव ने सैकड़ों शिक्षकों, शिक्षामित्रों सहित पार्टी जनों को सम्बोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार में शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, प्रेरको के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पूरी शिक्षा व्यवस्था को ग्रहण लग गया है। डॉ0 सुरेश यादव ने जौनपुर जनपद में शिक्षामित्रों, शिक्षकों को सम्बोधित किया।इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ0 इमरान, डॉ0 शरद यादव, अखंड प्रताप सिंह, डॉ0 राजन दीक्षित, प्रभाकर सिंह, रणवीर सिंह, राहुल त्रिपाठी, लाल बहादुर यादव, डॉ0 ईश्वर लाल यादव, दान बहादुर मधुर, प्रवक्ता सपा प्रयागराज यादवेन्द्र, सुश्री पूनम मौर्या, हिसामुद्दीन शाह, यशवंत यादव, विवेकानंद, चंद्रशेखर, घनश्याम, राहुल त्रिपाठी, अखिलेन्द्र, रोहित सिंह टोनी, उमाकांत विश्वकर्मा आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।