विधानसभा चुनावों में अखिलेश का मुख्यमंत्री बनना तय-पूर्व राज्यपाल

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने आज समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की।श्री कुरैशी ने कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। उनका मुख्यमंत्री बनना राज्य के अवाम के हित में है।श्री कुरैशी ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार का बनना जरूरी है। परस्पर सद्भाव और सौहार्द के बिना विकास सम्भव नहीं है।

कुरैशी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। विरोध की आवाज को कुचला जा रहा है। असहमति को देशद्रोह बताया जा रहा है। जनता की तकलीफों की तरफ भाजपा सरकारें ध्यान नहीं दे रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी सरकार से त्रस्त हैं। अब लोग जल्दी से जल्दी भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते हैं। सभी की निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी हैं।

जनपद भदोही में समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का ‘संविधान बचाओ- लोकतंत्र बचाओ‘ कार्यक्रम जिलाध्यक्ष बाल विद्या विकास यादव के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर औराई विधानसभा में जिला महासचिव हृदय नारायण प्रजापति, पूर्व विधायक मधुबाला पासी, सपा नेत्री अंजनी सरोज,सपा नेत्री बिंदु सरोज, सरिता महेंद्र पासी, ताड़केष्वर पासी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सोनकर सहित तमाम कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button