Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 18 फरवरी तक होगा खाद्यान्न का वितरण-जिला पूर्ति अधिकारी

18 फरवरी तक होगा खाद्यान्न का वितरण-जिला पूर्ति अधिकारी

280


उचित दर विक्रेताओं के यहां बिजली का बिल ई-पास मशीन के माध्यम से जमा करें। उचित दर की दुकानों पर 18 फरवरी तक होगा खाद्यान्न का वितरण।


प्रतापगढ़ – जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया है कि माह फरवरी 2021 के नियमित खाद्यान्न वितरण की अवधि दिनांक 05ण्02ण्2021 से 18ण्02ण्2021 के बीच निर्धारित है। कार्डधारक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न उचित दर दुकानों से प्राप्त कर सकते है। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त होने की स्थिति में दिनांक 18ण्02ण्2021 को मोबाइल ओटीपी के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है। उन्होने यह भी बताया है कि अब उचित दर विक्रेताओं के यहां बिजली का बिल ई.पास मशीन के माध्यम से जमा किया जा सकता है।