पुराने लखनऊ में फ्लेग मार्च

पुराने लखनऊ में पुलिस प्रशासन का फ्लेग मार्च। राजधानी लखनऊ के पुराने शहर का डीसीपी पश्चिम, एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा, एसीपी सुनील शर्मा, एसीपी आईपी सिंह एवं अन्य पुलिस बल के साथ किया फ्लेग मार्च। ज्ञातव्य है आगामी रमज़ान की 19 व 21, रमज़ान को उठने वाले ताबूत के मद्दे नज़र नजफ़ में की पुलिस के आला अधिकारियों ने बैठक। रमज़ान की 19 तारीख़ को उठता है काज़मैन स्थित कूफे वाली मस्जिद से गिलीम का ताबूत जो जाता है बजाज़े मौलाना मीसम ज़ैदी के आवास। रमज़ान की 21, तारीख़ को उठेगा नजफ़ स्थित रुस्तम नगर से मौलाए कायनात हज़रत अली अलिहिसस्लाम का ताबूत जो जाता कर्बला ताल कटोरा। यह दोनों ताबूत याद दिलाते हैं मौला अली के ज़र्बत अथार्त वार जो 19,रमज़ान की सुबह फजिर के नमाज़ के समय तथा 21, रमज़ान मौला अली की शहादत की याद दिलाता है। आज इसी कार्यक्रम को शान्ति पूर्वक सम्पन्न कराने हेतू पुलिस प्रशासन ने नजफ़ में बैठक कर पुराने लखनऊ का दौरा किया।

Related Articles

Back to top button