नवप्रोन्नत पांच जेल अधीक्षकों को मिली तैनाती। शैलेन्द्र सिंह कासगंज और राजीव मिश्रा बने बस्ती के नए अधीक्षक।
राकेश यादव
लखनऊ। कारागार विभाग में जेलर से अधीक्षक पद पर प्रोन्नत किए गए अधीक्षकों को शासन ने आखिरकार 20 दिन बाद तैनाती दे ही दी गई। राजीव कुमार मिश्रा को जिला कारागार बस्ती से जिला कारागार मिर्जापुर और प्रयागराज जिला जेल पर तैनात शैलेन्द्र प्रताप सिंह को जिला कारागार कांसगज पर तैनात किया गया है।
प्रदेश में कारागार विभाग के संयुक्त सचिव की ओर से जारी तैनाती आदेश में राजकुमार को जिला कारागार देवरिया से जिला कारागार श्रावस्ती, जिला कारागार आगरा में तैनात नागेश कुमार को जिला कारागार फतेहपुर और जिला कारागार महराजगंज में तैनात राजेंद्र सिंह को जिला कारागार बस्ती में तैनात किया गया। बीते दिनों कई जेल अधीक्षकों के सेवानिवृत होने के बाद कई जेल अधीक्षक विहीन हो गई थी। इन अधीक्षकों की तैनाती के बाद अधीक्षक विहीन जेलों की संख्या काफी कम हो गई है। महानिदेशक कारागार पीसी मीणा ने कहा खाली पड़ी जेलों पर जल्दी ही अधीक्षक तैनात कर दिए जाएंगे।



