फिल्म ”पिया पिया बोले जिया” का फर्स्ट लुक आउट

अविनाश शाही और जावेद देवरियावाले की फिल्म ”पिया पिया बोले जिया” का फर्स्ट लुक आउट।

कृष्णा फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति सदाबहार अभिनेता भोजपुरी सुपर स्टार अविनाश शाही की भोजपुरी फिल्म ”पिया पिया बोले जिया” का फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है आज ! फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। फिल्म ”पिया पिया बोले जिया” की कहानी पूरी तरफ रोमांटिक और कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के अभिनेता अविनाश शाही ने बताया की मुझे बहुत खुशी हुई की फिल्म निर्देशक जावेद देवरियावाले की पहली भोजपुरी फिल्म ”पिया पिया बोले जिया” चैत्र नवरात्रि के शुभ औसर पर फर्स्ट लुक आउट किया गया और पोस्टर को दर्शक बहुत पसंद कर रहे है ! फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर -प्रदेश के देवरिया जिला में की गई है जिस में कुल आठ गाने है। निर्देशक जावेद के साथ काम कर के बहुत अच्छा लगा वो अच्छे निर्देशक के साथ साथ अच्छे इंशान भी है जो सब काम हस्ते हस्ते करवा लेते है और किसी को पता भी नही चलता है !

इस फिल्म के निर्माता लेखक – श्रवण कुमार अग्रवाल ,निर्देशक जावेद देवरियावाले ,गीत राजेश मिश्रा ,पवन शर्मा ,संगीत राजेश सिंह राहत,अरविन्दलाल यादव ,संकलन नकुल के प्रसाद ,छायांकन प्रदीप शर्मा ,मारधाड़ सुयोग थापा ,नृत्य संतोष सर्वदर्शी – अमित कश्यप ,प्रोडक्शन विष्णु चौबे ,सुशील पाठक और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।फिल्म के मुख्य कालकर है – अविनाश शाही ,ब्यूटी क्वीन ज्योति मिश्रा ,विनीत विशाल ,सी पी भट्ट ,संतोष श्रीवास्तव ,इन्दर सेन यादव ,कृष्णा कुमार ,विजय लक्ष्मी ,प्रमिला पांडेय ,प्रदीप देव ,आलिया ,अमित ,शिव कुमारी ,बबिता ,मीणा ,प्रेम प्रकाश ,उर्मिला ,प्रशांत दुबे आदि है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button