आयुषी के बर्थडे में फिल्मी सितारों ने मचाया धमाल

भोजपुरी एक्ट्रेस आयुषी तिवारी के बर्थडे पार्टी में फिल्मी सितारों ने मचाया धमाल।

भोजपुरी फ़िल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस आयुषी तिवारी का जन्मदिन मुंबई में देर रात धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कई फिल्मी सितारे मौजूद रहे, जिन्होंने आयुषी तिवारी के जन्मदिन पर खूब धमाल मचाया। साथ ही उन्हें जन्मदिन की बहुत सारी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

आयुषी तिवारी के बर्थडे में मुख्य रूप से भोजपुरी खलनायक अवधेश मिश्रा ,अमरीश सिंह ,राम सूजन सिंह ,संजय भूषण पटियाला ,के के गोस्वामी ,आईशा कश्यप ,प्रियांशु सिंह , किशन तिवारी ,मनीष चतुर्वेदी ,आशीष माहेश्वरी ,विष्णु शंकर बेलु ,मनीष ,शिवा देवनाथ अभिषेक ,निशा पारीख ,बलवंत रोहित सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा में इन दिनों अपनी प्रतिभा, शानदार एक्टिंग से आयुषी फ़िल्म जगत में दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं। अभिनेत्री आयुषी तिवारी का डिमांड इन दिनों भोजपुरी फिल्मी बाज़ार में खूब चल रहा है। बन रही नईं फिल्मो के सभी लिस्ट में उनका नाम टॉप में रहता है। आयुषी सोशल मीडिया में भी खूब एक्टिव रहती है, उनकी हॉट सिजलिंग तस्वीरे खूब वायरल हो रही है।आयुषी अब तक दर्जनों फ़िल्म और सिरियल में बतौर अभिनेत्री के रूप में अपनी छाप छोड़ दी हैं।पवन सिंह अभिनित फ़िल्म “शेर सिंह” में आयुषी के ऊपर फिल्माई गई गाने को अबतक आठ करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।

आयुषी ने अपनी फिल्मी कैरियर की शुरूआत वर्ष 2014 में भोजपुरी के सुप्रसिद्ध निर्माता निर्देशक राजकुमार आर पाण्डेय की फ़िल्म “देवरा भईल दीवाना” से की थी,जिसके लीड एक्टर प्रदीप पाण्डेय ( चिन्टू) थे। यह फ़िल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फ़िल्म रही।तबसे आयुषी फ़िल्म इंडस्ट्रीज में बैक टू बैक कई सुपरहिट फिल्में की हिस्सा बनी।उन सभी फिल्मो में सर्काइलो खटिया जाड़ा लगे,सबसे बड़ा चैंपियन, दुल्हिन गंगा पार के,यारा तेरी यारी ,पुलिसगिरी प्रमुख है।

आयुषी कहती है कि भोजपुरी सिनेमा इन दिनों पूरे विश्व पटल मे देखी जा रही है ,इसका बाज़ार अच्छा है, कम लागत में अच्छा मुनाफा देकर जाता है।अधिकांश दूसरे भाषे के लोग अब भोजपुरी फ़िल्म उधोग में अपना पाँव जमा रहे है।मैं अपनी सफलता का श्रेय भोजपुरी सिनेमा परिवार और दर्शको को देता हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button