FDपर बढ़ी ब्याज दरें

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बताया जा रहा है कि SBI ने चुनिंदा मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposite) पर ब्याज दरों में इजाफा कर दिया है। बैंक ने एक से लेकर दो साल से कम तक की एफडी (FDs interest rates) पर ब्याज में 10 बेसिस प्वाइंट तक का इजाफा किया है। वहीं नई दरें 8 जनवरी 2021 से प्रभावी हो चुकी हैं। इस बारे में SBI ने बताया कि 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल एफडी पर ये दरें 8 जनवरी से लागू हो गई हैं। SBI ग्राहकों को 15 दिन में लगा दूसरा झटका, बैंक ने ब्याज दरों पर चलाई कैंची  | 

 चेक करें लेटेस्ट FDs रेट्स-

>> 7 दिनों से 45 दिनों की एफडी पर 2.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 

>> 46 दिनों से 179 दिनों की एफडी पर 3.9 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

>> 180 दिनों से 1 वर्ष से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

>> 211 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 4.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

>> 1 साल से 2 साल से कम की एफडी पर 5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

>> 2 से लेकर 3 साल से कम की एफडी पर 5.1 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

>> 3 से 5 साल तक की एफडी पर 5.3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

>> 5 साल और 10 साल तक की एफडी पर 5.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर:18 सितंबर से बदल जाएगा ATM से कैश निकालने का  नियम 

वहीं सीनियर सिटीजन्स की बात की जाए तो इन्हें आम ग्राहकों की तुलना में 50 बेसिस प्वाइंट ज्यादा ब्याज मिलता है। बैंक की ओर से किए गए संशोधन के मुताबिक, सीनियर सिटीजन्स को 7 दिन से लेकर 10 साल तक मैच्योर होने वाली एफडी पर करीब 3.4 फीसदी से लेकर 6.2 फीसदी तक ब्याज मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button