भाजपा सरकार में ही किसानों का हित-राम निवास यादव

अजय सिंह

लखनऊ। राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन लखनऊ जिलाध्यक्ष लवकुश यादव के नेतृत्व में मलिहाबाद ब्लाक कार्यालय का उद्वघाटन शुक्रवार को मिर्जागंज माल रोड पर मुख्य अतिथि यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनिवास यादव राष्ट्रीय ने फीता काटकर किया।वहीं रहीमाबाद आयोजित सदस्यता शिविर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) को छोड़कर किसान नेता संतोष कुमार के नेतृत्व में 1000 हजार लोगों ने राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता ली। भाजपा सरकार में ही किसानों का हित-राम निवास यादव

राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम निवास यादव का काकोरी के दुर्गागंज चौराहा पर यूनियन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी केशरी राव धारा सिंह यादव के नेतृत्व में समर्थकों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया।समर्थकों को सम्बोधित करते हुए रामनिवास यादव ने कहा कि देश का हर सच्चा किसान भाजपा सरकार के साथ है।उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का किसान केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर सरकार के समर्थन में खड़ा है।वर्तमान सरकार किसानों के हित मे लगातार काम कर रही है।यही कारण है कि देश का असली किसान कुछ कथित किसान नेताओं का साथ नही दे रहा है।

जिससे यह बौखलाकर बिचौलियों के साथ साँठ-गाँठ करके बीच-बीच धरना प्रदर्शन करते रहते हैं।केन्द्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार ने किसानों के हितों को देखते हुये बहुत से काम किये है।किसानों के नलकूपों को फ्री विजली देने का काम किया।देश का हर किसान इन कथित किसान नेताओं की असीलियत अब जान चुका है।किसान अब इनके बहकावे में आने वाले नहीं हैं।इसके अलावा राष्ट्रीय अन्नदाता यूनियन की सदस्यता लेने वाले सभी किसानों का आभार व्यक्त करते हुए यूनियन की सदस्यता दिलाई।इस मौके पर मुख्य रूप से भैयालाल यादव,शियाराम कश्यप,गुलज़ारी लाल,लाल बहादुर यादव,आनंद यादव सहित हजारों की संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा सरकार में ही किसानों का हित-राम निवास यादव

Related Articles

Back to top button