Friday, May 22, 2026
Advertisement
Home राजनीति सबकी सपा से आस

सबकी सपा से आस

236

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष आज बस्ती जनपद से ब्लाक प्रमुख बहादुरपुर राम कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज रायबरेली के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक श्री शिव गणेश लोधी के पुत्र श्री राहुल लोधी के साथ सर्वश्री रामऔतार, अजय कुमार शुक्ल, उमाशंकर लोधी, राजेश कुमार त्रिपाठी साथियों सहित भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए।


रायबरेली स्थित न्यू स्टैंर्डउ ग्रुप ऑफ़ स्कूल, रायबरेली के प्रबंधक डाॅ0 शशिकान्त शर्मा अपने समर्थकों सर्वश्री डाॅ0 अरूण चैधरी, डाॅ0 एस.के. पाण्डेय, डाॅ0 नीरज सिंह, शीला सिंह, अजीत चौधरी कन्नौजिया, मो0 असद, अमरजीत सिंह सहित सैकड़ों प्रमुख लोगों के साथ सपा में शामिल हुये। राहुल विश्वकर्मा सदस्य जिला पंचायत महराजगंज बसपा छोड़ कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।समाजवादी पार्टी में शामिल हुए सभी प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सन् 2022 के विधान सभा चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताने तथा श्री अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।