प्रशिक्षण शिविर से होगा कांग्रेस में ऊर्जा का संचार

  • कांग्रेस पदाधिकारियों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित किया।
  • कांग्रेस पदाधिकारियों के प्रशिक्षण शिविर से होगा ऊर्जा का संचार।
  • उत्तर प्रदेश में जंगलराज, हर तरफ, लूट, हत्या, बलात्कार की बाढ़, आवाज उठाने वालों का उत्पीड़न कर रही भाजपा की योगी सरकार।
  • प्रशिक्षण शिविर कांग्रेसजनों के लिये क्रूर शासन से लड़ने को देगा नवऊर्जा।
  • दीदी प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व, मार्गदर्शन में कांग्रेस उत्तर प्रदेश को देगी शानदार विकल्प।
  • कांग्रेसजन जनता की आवाज बनकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेंगे।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रयागराज में आयोजित दो दिवसीय जोनवार कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस तरह देश व प्रदेश में भय का माहौल है, भारतीय जनता पार्टी जहर बोने का काम कर रही है और लगातार कोरोनाकाल के समय भी पेट्रोल,डीजल व आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम निरंतर सरकार के द्वारा बढाये जा रहे है जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है और लगातार मंहगाई आसमान छूती जा रही है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनाव में इस गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button