Tuesday, May 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ में 08 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

प्रतापगढ़ में 08 अक्टूबर को रोजगार मेले का आयोजन

196

08 अक्टूबर को जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन।

प्रतापगढ़। जिला सेवायोजन अधिकारी विजय बहादुर सिंह सेंगर ने बताया है कि जिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ़ परिसर में दिनांक 08 अक्टूबर 2021 को रोजगार मेले का आयोजन किया गया है जिसमें वेलस्पन इण्डिया लिमिटेड के द्वारा ट्रेनी मशीन आपरेटर पद पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है। ऐसे पुरूष आईटीआई (फिटर, मशीनिष्ट व मकैनिक) उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु सीमा 18 से 30 वर्ष हो आनलाइन आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते है। आनलाइन आवेदन के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थी को सेवायोजन वेब पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के पश्चात उन्हें पुनः आनलाइन रोजगार मेले में सम्मिलित होने के लिये आनलाइन आवेदन करना होगा। पूर्व से वेबपोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपना लॉगिन आई0डी0 द्वारा रोजगार मेले में आवेदन कर आनलाइन रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है।