अफगानिस्तान में भारतीय नागरिकों को बचाने की कवायद तेज

अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच यहां से भारतीय नागरिकों को बचाने की कवायद तेज हो गई है. एक के बाद एक विमान भारतीयों को लेकर वापस लौट रहे हैं तो वहीं भारत से विमान अफगानिस्तान के लिए भी उड़ान भर रहे हैं. काबुल से ताजिकिस्तान के रास्ते कुल 94 नागरिक दिल्ली पहुंचे हैं जिसमें 87 भारतीय, 2 नेपाली, 5 डिप्लोमेट शामिल हैं.

सरकार के सूत्रों के मुताबिक भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान काबुल से आज सुबह उड़ान भर चुका है. इस विमान में 168 लोग सवार हैं, जिनमें 107 भारतीय हैं. आज यह विमान गाजियाबाद के हिंडन आईएएफ एयरबेस पर लैंड करेगा. इससे पहले इंडिगो और एयर इंडिया के दो विमान के जरिए कई भारतीयों की वतन वापसी कराई गई.

वापस आए लोगों का हुआ कोरोना टेस्ट-

दोनों फ्लाइट से पहुंचे नागरिकों का RTPCR टेस्ट हुआ है. तीन से चार घंटे मे रिपोर्ट आएगी. उसके बाद इमिग्रेशन और कस्टम विभाग से होते हुए बाहर आएंगे. रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही इन लोगों को बाहर आने दिया जाएगा, अन्यथा कोविड प्रोटोकॉल के तहत आगे की कार्यवाही की जाएगी.उधर, विस्तारा की एक और फ्लाइट UK284 IGI T3 दोहा से लैंड होगी जिसमे 75 भारतीय होंगे. दोहा से आने वाली पहली इंडिगो की फ्लाइट में 60 भारतीय आए हैं. इन तीन फ्लाइट के जरिए दोहा और दुशान्बे से कुल 87 लोग आ रहे हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button