भाजपा आरक्षण समाप्त करने की रच रही साजिश- डाॅ0 राजपाल कश्यप

राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय के लोहिया सभागार में हुयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद डाॅ0 राजपाल कश्यप ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछड़ा समाज 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिये संकल्पबद्ध है। भाजपा सरकार में जिस तरह संवैधानिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है यह लोकतंत्र विरोधी कृत्य है। भाजपा आरक्षण समाप्त करने की साजिश रच रही है।सरकार की नीयत पिछड़ा वर्ग को दबाने की थी और पिछड़ा वर्ग से संबंधित बच्चों को नौकरियों व दाखिले से वंचित रखने की थी। भाजपा सरकार की पिछड़ा वर्ग विरोधी नीति का अंजाम यह रहा कि 2018 में पिछड़ा वर्ग के संबंधित अनेक बच्चे मेडिकल व अन्य संस्थानों में दाखिला लेने से वंचित रह गए थे।


सत्ता में आने के बाद सबसे अधिक उत्पीड़न और अन्य वंचित तबके के साथ हुआ है। जनता भाजपा के भ्रामक विज्ञापनों की सच्चाई जान गयी है। आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया कर पिछड़ा वर्ग लोकतंत्र और संविधान को बचाने का कार्य करेगा।
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की बैठक में आज जिला/विधानसभा, ब्लाक कमेंटियों पर चर्चा, जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक माह की 9 तारीख, प्रत्येक विधानसभा की बैठक 20 तारीख, प्रत्येक ब्लाक कमेटी की बैठक 30 तारीख को करने, बूथ पर वोट बढ़ाना, संगठन के सभी पदाधिकारियों के सक्रिय सदस्य होने की अनिवार्यता, सामाजिक न्याय, आरक्षण सहित उपेक्षित वर्गों से जुड़े मुद्दे एवं पिछड़ा वर्ग सम्मेलन कार्यक्रम पर चर्चा एवं 2022 में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य सहित अन्य प्रमुख एजेंण्डे पर चर्चा हुयी।इस अवसर पर राम आसरे विश्वकर्मा पूर्व मंत्री, राम बृक्ष यादव पूर्व एमएलसी, के. के. श्रीवास्तव, डाॅ0 हरिश्चन्द्र यादव, श्यामजी गुप्ता, एजाज अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button