प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 05 अक्टूबर से निःशुल्क खाद्यान्न वितरण

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 05 अक्टूबर से निःशुल्क खाद्यान्न का होगा वितरण,अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक यूनिट के आधार पर 05 किग्रा गेहूॅ प्रति व्यक्ति निःशुल्क प्राप्त करें ।

प्रतापगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी ने बताया है कि माह अक्टूबर, 2021 के प्रथम चरण में कार्डधारकों को दिनांक 05.10.2021 से 15.10.2021 के बीच प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण उचित दर विक्रेताओं द्वारा ई-पॉस मशींन के माध्यम से किया जायेगा। इस अवधि में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारक यूनिट के आधार पर 05 किग्रा0 गेहूँ प्रति व्यक्ति निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न होने की स्थिति में कार्डधारक मोबाइल ओ0टी0पी0 वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण की अन्तिम तिथि अर्थात 15.10.2021 को खाद्यान्न प्राप्त कर सकेगें। सभी कार्डधारक कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए हस्तप्रक्षालन/हाथ सेनेटाइज करते हुए खाद्यान्न प्राप्त करना सुनिश्चित करेगें। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाय कि दुकान पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए कार्डधारक पंक्तिबद्ध होकर हाथ सेनेटाइज करने के पश्चात ही खाद्यान्न प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button