रोग नियंत्रण का 01 जुलाई से दस्तक अभियान

अयोध्या। संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर नियंत्रण हेतु संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत 1 जुलाई 2021 से 31 जुलाई 2021 तक तथा दस्तक अभियान 12 जुलाई 2021 से 25 जुलाई 2021 तक का द्वितीय चरण संचालित की जायेगी। इस हेतु सभी सम्बंधित विभाग को अपने-अपने विभागों की संचालित होने वाली गतिविधियों एवं रोकथाम के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये है।

NHM UP a Twitteren: "1 से 31 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में  विशेष संचारी रोग नियंत्रण माह के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान का मकसद  संक्रामक ...

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि माह मार्च 2021 के अभियान की भांति माह जुलाई 2021 में संचालित किये जाने वाले दस्तक अभियान में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक मकान पर क्षय रोग के संभावित रोगियों के विषय में भी जानकारी प्राप्त करेंगी। फन्र्ट लाइन वर्कर आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री भ्रमण के दौरान बुखार के रोगियों की सूची इन्फ्लुएजा लाइक इनलेस रोगियों की सूची, क्षय रोग के लक्षणयुक्त व्यक्तियों की सूची, कुपोषित बच्चों की सूची अपनी रिपोर्ट के साथ प्रतिदिन कार्य समाप्ति पर क्षेत्रीय एएनएम के माध्यम से ब्लाक मुख्यालय पर निर्धारित प्रपत्र पर उपलब्ध करायेंगी।

अयोध्या में 10 जुलाई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

उन्होंने कहा कि शासन द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्ठाहार विभाग, शिक्षा विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, कृषि एवं सिंचाई विभाग, सूचना विभाग, उद्यान विभाग सहित अन्य विभागों को विशेष संचारी रोग अभियान के तहत अलग-अलग दायित्व सौपे गये है।

जिलाधिकारी ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी विभागों से समन्वय बनाते हुये विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता में है अतः इस कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button