प्रदेश में डबल इंजन सरकार भेदभाव का विकास

हिमांशु दुबे

लखनऊ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में प्रदेश का विकास बिना भेदभाव के किया जा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश की पहचान अपराध और दंगे वाले प्रदेश के रूप में बना दी थी, वे आज बडी-बडी बातें कर रहे हैं। श्री मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराध और दंगे जैसे दाग प्रदेश से मिट गए है। आमजन निडर है। प्रदेश में गुंडाराज पूरी तरह से खत्म हो चुका है। केशव प्रसाद मौर्य ने खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के समर्थन में उमडे़ अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश तीव्रगति प्रगति के पथ पर अग्रसर है।


प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता ने भाजपा को भरपूर आशीर्वाद दिया है। इसी का परिणाम है कि जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया और अयोध्या में भव्य राममंदिर का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार गुंडागर्दी की प्रतीक थी। सपा शासनकाल में आम जनता का उत्पीड़न होता था। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही प्रदेश का माहौल बदल गया। भाजपा का लक्ष्य विकास है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार लोककल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और समर्थन से भाजपा प्रदेश में हो रहे मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव सहित खतौली और रामपुर विधानसभा के उपचुनाव में भारी बहुतमत से विजयी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button