उप मुख्यमंत्री ने कफ सिरप पर रिपोर्ट की तलब

कफ सिरप पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने तलब की रिपोर्ट ।डब्ल्यूएचओ ने कफ सिरप पर लगाया प्रतिबंध, यूपी में अलर्ट।


लखनऊ। गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के बाद यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चार कफ सिरप पर प्रतिबंध लगाया है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट तलब की है। उप मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि मानक के खिलाफ चल रही दवा कंपनी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।


गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत हो गई है। इसको लेकर प्रदेश सरकार तुरंत अलर्ट मोड में आ गई है। डब्ल्यूएचओ ने भारतीय कंपनी के चार कफ सिरप पर बैन लगाया है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की महानिदेशक से पूरे मामले में रिपोर्ट तलब है। उन्होंने कहा कि सभी पहुलूओं पर जांच की जाए। यूपी के दवा बाजार में इस कंपनी के प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री तो नहीं हो रही है? इन सभी बिन्दुओं पर जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार जांच कर कंपनी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। 24 घंटे में जांच पूरी करने के निर्देश हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button