
अयोध्या/भेलसर। हमारी सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित हैं। आज अपराध खत्म हो गया है।अपराधी और गुंडे थर थर कांपते हैं। हमारी बहन बेटियां कभी भी बाहर निकल सकती हैं आज हमारी सरकार घर घर जा रही है। लोगों से मिल रही है। सरकार की हर घर योजना के बारे में बताया कि हर घर मीठे जल की व्यवस्था की गई है।यह बातें रुदौली विधानसभा क्षेत्र के बाबा बाजार में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भारतीय जनता पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कही। उन्होंने कहा कि पहले लोगों को पानी की बड़ी दिक्कतें होती थी। गांवों में सरकारी नल लगाए जाते थे। गांवों में पानी की समस्या बनी रहती थी जो आज खत्म हो गई है। जिनके पास रहने को घर नहीं उन्हें आवास दिया जा रहा है। हर घर शौचालय बनवाया जा रहा है। किसानों को छः हजार रुपए सालाना दिया जा रहा है जिससे किसान समय से बीज व खाद ला सकें। पहले किसान साहूकार से पैसे लेकर बीज और खाद लाता था जिससे कि उसे मूल के साथ ब्याज भी देना पड़ता था। अब आज के किसान को साहूकार के पास नहीं जाना पड़ता।भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में स्थापना दिवस मना रही है। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा की गिनाई उपलब्धिया
विधायक राम चंद्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं बेस पार्टी है।भाजपा कार्यकताओं के प्रयास से देश में तीसरी बार और प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनी हैं।सरकार में ही रुदौली का विकास हुआ है। रुदौली में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, मां कामाख्या धाम नगर पंचायत का सृजन, नगर पालिका परिषद रुदौली का सीमा विस्तार,अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण, थाना बाबा बाजार की स्थापना और भवन का निर्माण,अधिशाषी अभियंता विद्युत कार्यालय, रुदौली अमानीगंज मार्ग का निर्माण, तहसील क्षेत्र में सुजानगंज, सैदपुर, रायपुर विद्युत उपकेंद्र की स्थापना हो सकी है।कार्यक्रम में डिप्टी मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, मातृ शक्तियों को सम्मानित किया। मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महंत सुग्रीव दास भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबा बाजार राकेश तिवारी, रुदौली अध्यक्ष राम राज लोधी,अनुसूचित जाति मोर्चा किशोरी लाल भारती, रामराज लोधी, शिवकुमार पाठक, हिमांशु गर्ग,विजय सिंह आदि मौजूद रहे। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा की गिनाई उपलब्धिया