चेतना डेंटल सेंटर में दंत जागरूकता शिविर

चेतना डेंटल सेंटर में लगाया गया दंत जागरूकता शिविर। बीमारियों से बचना है तो दांत व मुंह साफ रखिए-डा संजीव अवस्थी

आर. के. यादव

लखनऊ। जिनके दांत सुंदर मजबूत होते हैं उनका मुंह मुख स्वच्छ होता है। वह तमाम बीमारियों से बच सकते हैं। दांत और मुंह साफ होने पर सामान्य भोजन भी स्वादिष्ट हो जाता है। यह बात आशियाना कॉलोनी के सेक्टर एन स्थित चेतना डेंटल सेंटर में आयोजित स्माइल दिवस के मौके पर दंत विशेषज्ञ डा संजीव अवस्थी ने कही।उन्होंने कहा की जिन व्यक्तियों के दांत स्वस्थ और मजबूत होते है उनकी मुस्कराहट भी अन्य लोगो की तुलना में ज्यादा सुंदर होती। ऐसे लोग सदैव प्रसन्न चित्त रहते हैं क्योंकि पूरा शरीर उनका अन्य की तुलना में ज्यादा स्वस्थ होता है। उन्होंने बताया कि स्वच्छ मुख से भोजन करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इससे किडनी डायबिटीज डाइजेशन हृदय न्यूरो व अवसाद जैसी बीमारियां जन्म नहीं लेने पाती है। दांत खराब और गंदे होने से शरीर में तमाम तरह की बीमारियां पनपने लगती है। इससे लोगों को दांतो के प्रति जागरूक रहना चाहिए। चेतना डेंटल सेंटर में दंत जागरूकता शिविर


READ MORE- नए महानिदेशक से जेलकर्मियों कि उम्मीदें

चेतना डेंटल सेंटर में दंत जागरूकता शिविर

श्री अवस्थी ने कहा कि अगर कोई दांत टूट गया है। खुरदरा हो गया है। उससे जुबान व गाल में रगड़ लगती है, तो दांत को ठीक करा करके मुख कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य दांतो की तकलीफ वाले मरीज को शीघ्र कैसे ठीक करके उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का है। चेतना डेंटल प्रत्येक डॉक्टर सहयोगी स्टाफ टेक्निकल स्टाफ किसी न किसी रूप में लोगों को मुस्कुराहट देने में ही सहयोगी होते हैं अपने सारे डॉक्टरों को सहयोगियों को इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने सुझाव दिया कि सुंदर दांत स्वच्छ मुंह लोगों को नाना प्रकार की बीमारियां से ही नहीं बचाते हैं बल्कि इससे वह भोजन को भी ठीक से चबा कर खा सकते हैं। गंदे मुंह से कुछ भी सेवन करने से बचना चाहिए। दांत व मुंह स्वस्थ है तो हमारा शरीर और मन स्वस्थ रहेगा तो हम प्रसन्नचित रहेंगे। कार्यक्रम में डॉ. चेतना अवस्थी त्रिवेदी, डॉ शशांक त्रिवेदी, डॉक्टर पल्लवी तिवारी, डॉक्टर निहारिका सिंह के साथ स्टाफ भी मौजूद रहे। चेतना डेंटल सेंटर में दंत जागरूकता शिविर

Related Articles

Back to top button