संविधान,लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस से ही सम्भव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ावर्ग विभाग का कार्यकर्ता सम्मेलन प्रदेश कार्यालय स्थित सभागार में प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव सोशलिस्ट की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि एआइसीसी ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय यादव व विशिष्ट अतिथि के तौर पर यूपीसीसी के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबड़ी शामिल हुए।इस सम्मेलन में पिछड़ी जातियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई।वक्ताओं ने साफतौर पर कहा कि 56 प्रतिशत पिछड़ों को सम्मान सहित जोड़े बिना कांग्रेस की मजबूती सम्भव नहीं है।देश-प्रदेश में 84-85 प्रतिशत वंचित वर्ग की आबादी है,लेकिन उदयपुर के नव संकल्प चिन्तन शिविर में निर्णय हुआ कि ओबीसी,एससी, एसटी व माइनॉरिटी को संगठन में हर स्तर पर 50 प्रतिशत हिस्सेदारी दी जाएगी,जो सामाजिक न्याय के प्रतिकूल है।

संविधान,लोकतंत्र की रक्षा कांग्रेस से ही सम्भव-अजय यादव


अजय यादव ने कहा कि वर्तमान में आरएसएस की नीतियों पर चलते हुए भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को नष्ट करने में जुटी हुई है,संवैधानिक संस्थाओं की संवैधानिकता व स्वतंत्रता को लगभग खत्म कर चुकी है।देश जब आज़ाद हुआ तो देश में सुई तक का निर्माण नहीं होता था।कांग्रेस की दूरदर्शिता व राष्ट्रीयता के कारण देश आत्मनिर्भर हुआ,देश में सुई से लेकर हवाई जहाज व लड़ाकू विमान तक बनने लगा।उन्होंने कांग्रेस की ही सरकार ने एनटीपीसी, ओएनजीसी, गेल,भेल,सेल,बीएसएनएल,एचसीएल, एचएएल,पोर्ट ट्रस्ट,एयरपोर्ट,कोल इंडिया,एम्स, यूनिवर्सिटी,बहुउद्देश्यीय नदी घाटी परियोजनाओं, पावर प्लांट, कल-कारखाना,चीनी मिल,पम्प कैनाल आदि को स्थापित किया,बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।जिसे भाजपा सरकार पूंजीपति मित्रों के हाथों नीलाम कर देश के तबाह करने में जुटी है।लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस की सरकार बनाना आवश्यक है।

पिछड़ों,अतिपिछड़ों को सम्मान व हिस्सेदारी दिए बिना कांग्रेस की मजबूती असम्भव-लौटनराम निषाद


चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि जब से राहुल गाँधीजी,प्रियंका जी की सक्रियता बड़ी है,कांग्रेस में सामाजिक न्याय की विचारधारा मजबूत हुई है।कांग्रेस की 3 राज्यों में सरकार है,राजस्थान में अशोक गहलोत (सैनी) व भूपेश बघेल (कुर्मी) जो ओबीसी के मुख्यमंत्री बनाये गए हैं।दलित वर्ग के मल्लिकार्जुन खड़गे जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश का प्रदेश बृजलाल खाबड़ी जी को बनाकर सामाजिक न्याय को बल दिया गया है।उन्होंने एआइसीसी, पीसीसी, डीसीसी, बीसीसी आदि सभी स्तरों पर ओबीसी समानुपातिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाते हुए संविधान सम्मत बताया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा 6 प्रांताध्यक्ष/क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाये गए लेकिन किसी भी अतिपिछड़े को प्रतिनिधित्व नहीं दिया,जबकि उत्तर प्रदेश के जातिगत समीकरण में अतिपिछड़ों की आबादी 36-38 प्रतिशत है।उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र,बिहार में ओबीसी,एमबीसी का पंचायत में व दिल्ली एमसीडी चुनाव में आरक्षण खत्म करने की साजिश भाजपा ने किया और अब ट्रिपल टेस्ट के नाम पर उत्तर प्रदेश उत्तर नगर निकाय चुनाव में ओबीसी,एससी का आरक्षण खत्म करने की साज़िश की जा रही है।जब से भाजपा की सरकार बनी है,ओबीसी आरक्षण का गला घोंटकर निष्प्रभावी बनाया जा रहा है।


प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबड़ी ने कहा कि कांग्रेस ने ही देश को तरक्की के रिश्ते पर पहुँचाया।भाजपा सरकार सरकारी उपक्रमों, संस्थानों का निजीकरण कर आरक्षण को खत्म करने की साज़िश कर रही है।भाजपा की हिटलरशाही चल रही है,जिसके चलते निर्वाचन आयोग,ईडी, सीबीआई,न्यायपालिका की निष्पक्षता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है,संविधान पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।राहुल गाँधी जी लोकतंत्र, संविधान को बचाने के लिए ही कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3800 किमी की भारत जोड़ो पैदल यात्रा कर रहे हैं।प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी विभाग मनोज यादव ने ओबीसी विभाग,माइनॉरिटी सेल,फिशरमैन कांग्रेस को फ्रंटल संगठन की मान्यता देने की माँग की।साथ ही सामाजिक न्याय के महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि पर कार्यक्रमों के आयोजन को आवश्यक बताया।सम्मेलन को अनिल यादव,ओमप्रकाश ठाकुर,सुनील कुमार शर्मा,अनुराग यादव अन्नु, राहुल राजभर,रश्मि यादव,अर्चना राठौड़, विनयकुमार पाल, बीएम यादव,मीनू यादव,संजय यादव,प्रदीप निषाद, देवमुनि प्रजापति,रामकुमार यादव, मनोज यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button