भवन का छत तोड़ते छत दमीजोद,तीन हुये घायल

पुराने आवासीय भवन का छत तोड़ते छत भरभराकर हुआ दमीजोद मलबे में दबकर तीन हुये घायल।

राम जनम यादव

अयोध्या – तारुन ब्लाक के बेनीगददौपुर मजरे धौरहरा  गांव में जर्जर मकान का छत तोड़ते छत भरभराकर दमीज़ोद हो गया जिसके मलबे में दबकर मकान मालिक के बेटे व चरांवा साधन सहकारी समिति के सचिव अवधेश वर्मा 40 बर्ष के अलांवा दो अन्य मजदूर भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया गया कि गांव निवासी परशुराम बर्मा अपने पुराने मकान के जर्जर हो चुके छत को बुधवार की प्रातः मजदूरों से तोड़वा रहे थे। इतने में एकाएक पुराना हो चुका जर्जर छत भरभराकर गिर गया।

जिससे काम कर रहे मकान मालिक के बेटे के अलावा मजदूर शिव पलटन पुत्र अलगू निवासी चरावॉ 48 वर्ष, शिव प्रजापति पुत्र छेदी प्रजापति निवासी मिश्र का पुरवा मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से चोटिल गये। घटना के बाद हल्ला गुहार मचाने के बाद दौड़े ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगो को कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर बाहर निकाला ।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस से इलाज को चोटिल लोगो को तारुन सीएचसी ले जाया गया ।हालत गम्भीर देख वहां चिकित्सक ने तीनों को जिला अस्पताल इलाज की रिफर कर दिया। जहां तीनो का इलाज चल रहा है। बताया गया कि मकान मालिक के बेटे का पैर टूट गया है।यही हाल मजदूरों की भी बताई गई हैं। बताया गया कि गिरा छत बिना सीक का था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button