Tuesday, February 17, 2026
Advertisement
Home राजनीति UP गड्ढ़ा मुक्त के नाम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश

UP गड्ढ़ा मुक्त के नाम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश

164
भाजपा सरकार साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य
भाजपा सरकार साधु-संतों-भक्तों के साथ दुर्व्यवहार अक्षम्य

भाजपा सरकार में गड्ढ़ा मुक्त के नाम पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार और लूट हुई है। इस सरकार में विकास कार्य ठप्प है। बजट के पैसे का बंदरबांट हो रहा है। सात साल से भाजपा सरकार सड़कों के गड्ढे़ नहीं भर पायी। हर साल गड्ढ़ा मुक्त करने के नाम पर हजारों करोड़ रूपये का बजट जारी होता है। फिर उसकी लूट हो जाती है। सड़के जसकी तस रह जाती है। सड़कों के गड्ढ़ों के कारण प्रदेश में हर दिन दुर्घटनाएं हो रही है। इस सरकार में अब तक कई लोग सड़कों के गड्ढ़ों के कारण मौत के मुंह में जा चुके हैं। अभी इसी बुधवार को गाजीपुर जिले में गड्ढ़े में जाने से असंतुलित हुई मोटर साइकिल से गिरने से महिला की मौत हो गयी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार पूरी तरह नकारा साबित हुई है। आम जनता बेबस है। भाजपाई और ठेकेदार इसे अवसर मानकर जश्न मनाते है। गड्ढ़ामुक्त के नाम पर हजारों करोड़ का बजट जारी होता है। जो ऊपर से नीचे तक बंट जाता है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। इस सरकार में हो रहे हर निर्माण कार्य में भारी लूट हो रही है। भाजपा की इस झूठ और लूट की सरकार में सड़कों के गड्ढे़ लोगों की निरन्तर जान ले रहे है। मुख्यमंत्री जी ने अब तक अपने पूरे कार्यकाल में सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने के नाम पर न जाने कितनी बार तारीख दे चुके है लेकिन भ्रष्ट सरकार पर कोई असर नहीं पड़ा। जो बजट जारी होता है सब मिलकर डकार जाते हैं। मुख्यमंत्री के आदेश कागज पर सीमित और बेअसर है। UP गड्ढ़ा मुक्त के नाम पर भ्रष्टाचार-अखिलेश