सुशासन में राममंदिर का निर्माण बनना देश गौरव-उपमुख्यमंत्री

भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान के तहत आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को राजधानी लखनऊ के  इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान तथा गन्ना संस्थान में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया।उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में आयोजित हो रहे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों की श्रंखला में प्रदेश से आये प्रमुख लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को गुंडागर्दी और कुशासन से निकालकर सुशासन का मार्ग प्रशस्त किया और विरोधियों के सपने चकनाचूर करने का काम किया। देश के सबसे लोकप्रिय और दुनिया के सबसे प्रभावशाली एवं शक्तिशाली नेता नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में आप लोगों का अतुलनीय सहयोग रहा। डबल इंजन की सरकार में बिना किसी भेदभाव के हर योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को दिया गया है।अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर भारत के स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक होगा। 


जनता को 2017 के पहले और 2017 के बाद के उत्तर प्रदेश की तुलना करनी चाहिए। विरोधी केवल अपराधियों, माफियाओं को संरक्षण देते हैं, तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं। बीजेपी के सुशासन में रामलला का मंदिर बनना देश के लिए गौरव की बात है, यह हमारे स्वाभिमान व राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। आप सबके आशीर्वाद से जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गयी। बीजेपी ने गरीबों के जीवन में खुशहाली लाने का काम किया। हर गरीब का बैंक खाता खोला गया और बेईमानी के रास्तों को बंद करके सीधे उनके खातों में पैसा भेजा गया।

भाजपा ने बेईमानों की बेईमानी बंद कर दी तो विरोधियों को बेचैनी हो रही है। जो रोजा इफ्तार की पार्टी करते थे , उन्हें अब रामलला के दर्शन करते हुए देखा जा रहा है। अब वह कुम्भ में डुबकी भी लगाते हैं। 2014 से पहले क्यों नहीं ऐसा किया । ये चुनावी हिंदू हैं, किसान आंदोलन चुनावी आंदोलन है। बीजेपी किसानों की सच्ची हितैषी है। साढ़े 4 साल में बीजेपी के संकल्प पत्र में किए गए वादे पूरे किए गए हैं। साढे चार लाख नौकरियां बिना किसी भेदभाव के दी गई हैं। गरीबी उन्मूलन का काम किया गया है। किसानों, नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों को सम्मान बढ़ाने का काम किया गया है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की सेना को छूट दी गई है और गोली का जवाब गोले से दिया गया।

उन्होंने कहा कि आप लोग अपने को किसी उपमुख्यमंत्री से कम न समझें। मेरे दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। कहा आप अपने प्रदेश, देश व अपनी भावी पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए कमल खिलाएं भाजपा के प्रत्याशियों को विजई बनाएं।उन्होंने कहा कि 54 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग की एकजुटता से बीजेपी की विजय यात्रा लगातार जारी है। सपा, बसपा, कांग्रेस की तिकड़ी की संपूर्ण विदाई का समय है। केंद्रीय विद्यालयों मे बच्चों के प्रवेश में पिछड़े वर्ग के बच्चों को 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश को सर्वाेत्तम प्रदेश बनाना है और एक बार फिर से कमल खिलाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button